श्रीलंका के खिलाफ ब्रिटेन के ओली का खास शतक

लंदन। चोटिल बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट शतक सात अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन हासिल की। पोप ने इस मैच में नाबाद 103 रन बनाए। यह उनका सातवां टेस्ट शतक था।

Sep 7, 2024 - 13:51
 0
श्रीलंका के खिलाफ ब्रिटेन के ओली का खास शतक

 

 

ओली पोप के इस नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों की पारी खेली। पोप ने अभी तक 103 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की और बाद में तेजी से रन बनाए। पोप के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

 

ओली पोप का शतकों का सफर जनवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुआ था, जहां उन्होंने नाबाद 135 रन बनाए थे। उन्हें अपने अगले शतक के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा, जो जनवरी 2022 में नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 145 रन बनाए। दिसंबर 2022 में पोप ने अपना तीसरा टेस्ट शतक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 104 गेंदों में 108 रनों रन ठोककर बनाया। चौथा शतक जून 2023 में आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में आया। उन्होंने 208 गेंदों में 205 रन जड़े।

इसी साल की शुरुआत में पोप ने हैदराबाद में भारत के खिलाफ 196 रन बनाए। पोप का छठा टेस्ट शतक जुलाई 2024 में आया, जब उन्होंने नॉटिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ  ओवल में नाबाद 103 रनों के साथ, पोप ने सात अलग-अलग टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अपने पहले 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। पोप ने कहा कि यह एक खास अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ कर पाऊंगा।