आलिया भट्ट धोती स्कर्ट पहन बनीं मॉडर्न बहू, कान्स में दिखाया सुंदर रूप, लोगों को किया आकर्षित

​आलिया भट्ट का कान्स 2026 से नया लुक सामने आया है। जिसके लिए वह धोती स्कर्ट पहनकर तैयार हुईं और साड़ी वाली फील दे गईं। यही नहीं लुक को उन्होंने पायल, नथ और हाथफुल के साथ स्टाइल किया, जो लुक की यूएसपी बन गया। तभी तो उनके इस लुक को फैंस अब तक का बेस्ट बता रहे हैं।

May 13, 2026 - 21:29
 0
आलिया भट्ट धोती स्कर्ट पहन बनीं मॉडर्न बहू, कान्स में दिखाया सुंदर रूप, लोगों को किया आकर्षित


 
मुंबई।  आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरना जारी है। दूसरे दिन हसीना का बेहद क्लासी रूप देखने को मिला, जिसमें मॉडर्न ग्लैम के साथ इंडियन टच साफ नजर आया। चाहे धोती स्कर्ट हो या फिर पायल, नथ और हाथफुल वाला अंदाज, हसीना के लुक को कई सारे एलिमेंट्स ऐड खूबसूरती के साथ स्टाइल किया गया। जिसकी तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, तो उनके पहले दोनों वेस्टर्न लुक्स को भूल सब इस मॉडर्न बहू वाले अंदाज पर दिल हार गए।

दरअसल, 13 मई को कान्स में इंडियन पवेलियन ओपनिंग इवेंट के लिए आलिया ने साड़ी को ट्विस्ट के साथ पहना। जिसमें इंडियन और मॉर्डन ग्लैम का परफेक्ट कॉम्बो दिखा, तो पायल, बिंदी जैसे छोटी-छोटी डिटेल्स तो जैसे लुक में चार चांद लगा गईं। तभी तो हसीना के इस रूप से नजरें हटाना मुश्किल- सा हो गया और हर कोई उनकी जमकर तारीफ करने लगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @rheakapoor)  

कान्स के सेकंड डे के लिए आलिया ने तरुण तहिलियानी की कस्टम आउटफिट को पिक किया। जिसमें इंडियन टेक्सटाइल्स की खूबसूरती को मॉडर्न सिल्हूट के साथ फ्यूज किया गया है। जहां वह आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट के साथ कॉर्सेट पहने हुए हैं। जिससे पूरा लुक बेहद सॉफ्ट और रॉयल वाइब्स देता है, जो इस लुक की जान बन गया। जिसमें रिया कपूर ने आलिया को खूबसूरती से स्टाइल किया।

आलिया की आउटफिट का बेस धोती स्कर्ट है, जिसे साड़ी की तरह ड्रेप किया गया और नीचे धोती-स्टाइल प्लीट्स ऐड की, जो इसे फ्लोइंग और स्ट्रक्चर्ड फील देते है। फैब्रिक पर बेहद महीन गोल्डन मोटिफ्स देकर बॉर्डर पर एम्ब्रॉयडरी की है, जो इसे लग्जरी फील दे गया।

यही नहीं प्लीट्स के अलावा वेस्ट पर इसे ड्रेप्ड डिजाइन दिया और फिर कॉर्सेट के ऊपर से दोनों कंधों पर ले जाते हुए ट्रेल की तरह पीछे छोड़ दिया। एक साइड के सेम धोती जैसे पल्लू को लॉन्ग ट्रेल इफेक्ट दिया, तो दूसरे फ्लोरल पैटर्न से सजे पल्लू को वह पिनअप करके अपने हाथों पर कैरी किए दिखीं। जिसमें हसीना का स्टाइल बेहद क्लासी लगा।

धोती स्कर्ट के साथ आलिया ने कॉर्सेट पेयर किया, जो लुक का सबसे ड्रामेटिक एलिमेंट है। इसे डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन देकर बॉडी हगिंग रखा, जो कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। जिस पर डिटेलिंग को बहुत डेलिकेट रखा। कॉर्सेट पर इंट्रीकेट थ्रेडवर्क, जरी एम्ब्रॉयडरी और बीड्स एम्बेलिश्मेंट दिखाई दे रहे है। जहां शोल्डर ड्रेप और शीयर एम्ब्रॉयडेड स्लीव्स का इफेक्ट क्रिएट करती ट्रेल लुक को क्लासी फिनिश दे गई। वहीं, इसे बैक पर डीप नेक देकर चेन लगाकर सिक्योर किया।

चंदेरी भारत का एक बेहद मशहूर और रॉयल हैंडवूवन फैब्रिक है। जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के चंदेरी शहर से हुई। यह फैब्रिक अपने हल्के, शीयर टेक्सचर और सबटल शाइन के लिए जाना जाता है। इसे पारंपरिक रूप से सिल्क, कॉटन और जरी के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है। इसे हैंडलूम पर बुना जाता है, जहां बनाने में कारीगरों को महीनों लग जाते हैं। पहले इसे सिर्फ राजघरानों के लिए बुना जाता था इसलिए इसे रॉयल फैब्रिक भी कहते हैं, तो अब ये आम लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर है।