फिल्म स्त्री 2 ने कमाई में बाहुबली को भी पीछे छोड़ा

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने फिल्मी पर्दे पर तहलका मचा दिया है। इतने कम बजट की फिल्म रिलीज के 23 दिन बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से खड़ी है। डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म ने पहले दिन से ही कमाल किया है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर मेकर्स भी हैरान हैं।

Sep 7, 2024 - 14:10
 0
फिल्म स्त्री 2 ने कमाई में बाहुबली को भी पीछे छोड़ा

 

अब तक की टॉप कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टाप 10 में स्त्री 2 ने जगह बना ली है। इसने बाहुबली को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। फिल्म इस वक्त सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। हालांकि, स्त्री 2 का अभी थिएटरों में लंबा चलने वाला है और हो सकता है ये गदर 2, पठान, एनिमल और जवान के टोटल नंबर को भी पार कर जाए।

 

इस फिल्म की कहानी में हॉरर के साथ कॉमेडी को कुछ इस तरह पिरोया गया है कि लोगों को जितना ये फिल्म डरा रही है, उतना ही गुदगुदा भी रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने कल तक 507.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।