आईपीएल 2026,   कप्तान के पासा आया गेंद बदलने का पावर,  आईपीएल में कम होगा ओस का असर

आईपीएल 2026 के दौरान कप्तानों के पास अधिकार होगा कि वह दूसरी पारी में 10वें ओवर के बाद एक बार गेंद बदल सकता है। ओस नहीं होने की स्थिति में भी कप्तान के बाद गेंद बदलने का पावर होगा।

Mar 24, 2026 - 19:57
 0
आईपीएल 2026,   कप्तान के पासा आया गेंद बदलने का पावर,  आईपीएल में कम होगा ओस का असर

नई दिल्ली। आईपीएल के हर सीजन के शुरू होने से पहले बीसीसीआई कुछ नए नियम लेकर आती है। इस सीजन भी नई नियम लाए गए हैं। सीजन शुरू होने से पहले सभी टीमों के कप्तानों की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में नियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की शाम साढ़े चार बजे से 6 बजे के बीच बीसीसीआई के मैच रेफरी हेड जवागल श्रीनाथ और अंपायर हेड नितिन मेनन कप्तानों को संबोधित करेंगे।

आईपीएल 2026 में एक ऐसा नियम आने वाला है, जो पिछले सीजन तक नहीं था। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर पूरे होने के बाद एक बार गेंद बदलने का अनुरोध कर सकती है। टीम की तरफ से कप्तान यह अनुरोध कर सकता है। रात में होने वाले मैचों की दूसरी पारी के दौरान यह नियम सिर्फ एक बार लागू होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैदान पर ओस है या नहीं। कप्तान यह अनुरोध ओवर खत्म होने के बाद ही कर सकता है और अंपायर की उसी प्रकार की गेंद से उस गेंद को बदलना पड़ेगा।

आईपीएल में पहले भी अंपायर गेंद खराब होने, खो जाने या ज्यादा गीला होने के बाद बदलते थे। वो नियम अभी भी लागू रहेगा।

अगर अंपायर ने देखा कि गेंद गीला हो गया है या उसका शेप खराब हो गया है तो वह 11वें ओवर के बाद गेंद बदल देता है। इसके बाद भी बॉलिंग कप्तान पारी खत्म होने से पहले एक बार गेंद बदल सकता है।
कप्तान एक बार 11वें ओवर के बाद ओस की वजह से गीला होने के बाद गेंद को बदलता है। लेकिन कुछ ओवर बाद ओस की वजह से गेंद फिर से गीली हो जाती है। इस बार कप्तान अंपायर से गेंद को बदलने की मांग करता है तो यह पूरी तरह से अंपायर पर निर्भर होगा कि उन्हें गेंद को बदलना है या नहीं।

अगर 11वें ओवर के बाद कप्तान शेप खराब होने की वजह से गेंद बदलने की मांग करता है तो बाद में वह गेंद गीला होने पर फिर से गेंद को बदलवा सकता है।


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहला मुकाबला होगा। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी। आरसीबी आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।