पाक के खिलाफ पिंडी टेस्ट में बांग्लादेश की खराब शुरुआत

रावलपिंडी। बांग्लादेश ने की रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन आज की शुरुआत खराब रही। बांग्लादेश की टीम ने 26 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 26 ओवर के बाद 75 रन है। बांग्लादेश के लिट्टन दास 13 और मेहंदी हसन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sep 1, 2024 - 13:50
 0
पाक के खिलाफ पिंडी टेस्ट में बांग्लादेश की खराब शुरुआत


पहली पारी में पाकिस्तान ने 274 रन बनाए। बांग्लादेश ने कल 10 रन बनाए थे और आज इसके आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाजों शादमान इस्लाम और जाकिर हसन को खुर्रम शहजाद ने सस्ते पर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही कप्तान नजमुल शांतो हसन को खुर्रम ने ही बोल्ड कर दिया। बाद में पाकिस्तान के गेंदबाज मीर हमजा ने दो विकेट लेकर बांग्लादेश को बचाव की मुद्रा में ला दिया। मुशफिकर रहीम मात्र तीन रन बना सके। शाकिब अल हसन भी दो रन बना कर पगबाधा आउट हो गए। 

पाकिस्तान की टीम की ओर से सईम अय्यूब (58), कप्तान शान मसूद (57) और आगा सलमान (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जबकि बांग्लादेश की ओर से स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट हासिल किए।