पिंक साड़ी में कियारा ने ढाया कहर,   सोशल मीडिया पर चर्चा हुई तेज,  फैंस इस खूबसूरती को देख हुए दिवाने

कियारा आडवाणी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने पिंक साड़ी में हुस्न का कहर ढाया है. जिसको देखकर फैंस का दिल नहीं भर रहा।

Apr 10, 2026 - 20:24
 0
पिंक साड़ी में कियारा ने ढाया कहर,   सोशल मीडिया पर चर्चा हुई तेज,  फैंस इस खूबसूरती को देख हुए दिवाने

मुंबई। सेलिब्रिटीज के कुछ अक्सर इंटरनेट पर छा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब कियारा आडवाणी एक खास इवेंट में नजर आईं। उनका यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

इस बार कियारा ने मसाबा गुप्ता की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। यह लुक बोल्ड, प्लेफुल और बेहद एलिगेंट था, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल दिखा।

मुंबई में हुए इस इवेंट के लिए कियारा ने गुलपोश साड़ी चुनी, जो सिल्क क्रेप फैब्रिक से बनी थी। इस पर किया गया बारीक बूटा वर्क पूरे लुक को और ज्यादा खास बना रहा था। इस साड़ी का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसका पल्लू था, जिसमें पिंक और ग्रीन ऑर्गेंजा पैचवर्क के साथ गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। गुल झरोखा और पांख बाग मोटिफ्स के साथ इसका डिजाइन और भी खूबसूरत लग रहा था।

इस साड़ी का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसका पल्लू था, जिसमें पिंक और ग्रीन ऑर्गेंजा पैचवर्क के साथ गोल्ड थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। गुल झरोखा और पांख बाग मोटिफ्स के साथ इसका डिजाइन और भी खूबसूरत लग रहा था।

एक्सेसरीज की बात करें तो कियारा ने महारानी स्टाइल डायमंड नेकलेस पहना था, जिसमें पर्ल डिटेलिंग भी थी. इस स्टेटमेंट जूलरी की कीमत करीब 1.85 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ब्राउन कलर का हर्मेस मिनी केली पोचेट बैग भी कैरी किया, जिसकी कीमत करीब 33.20 लाख रुपये है। यह बैग उनके पूरे लुक में एक अलग ही कॉन्ट्रास्ट जोड़ रहा था।

मेकअप को उन्होंने सॉफ्ट और नेचुरल रखा, जिसमें पिंक टोन, शिमरी आइज और ग्लॉसी लिप्स शामिल थे। खुले सॉफ्ट कर्ल्स के साथ उनका यह लुक न सिर्फ खूबसूरत था, बल्कि ट्रेडिशनल स्टाइल को मॉडर्न ट्विस्ट देने का शानदार नजरिया भी बना।