सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर रोक, मंदिर प्रशासन बोला, 'एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं'
एक्ट्रेस सारा अली खान के लिए अब केदारनाथ के दरवाजे बंद हो गए हैं। मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए बिना एफिडेविट के एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश देने से इंकार कर दिया है।
देहरादून। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान कितनी धार्मिक हैं ये तो हम सभी ने देखा है। सारा अक्सर केदारनाथ धाम के अलावा भी और भी कई मंदिरों के दर्शन करने जाती रहती हैं. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस फैंस को भी दिखाती हैं। खासतौर से बात करें केदारनाथ की तो, इस धाम से एक्ट्रेस का लगाव अलग ही है। वो साल में एक बार तो इस धाम के दर्शन करने के लिए जरूर जाती हैं। लेकिन अब सारा के लिए ये दर्शन इतने आसान नहीं होंगे।
सारा अली खान हर साल जितनी सहजता से केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाती हैं, अब उनके लिए वो इतना आसान नहीं होगा। सारा को इसके लिए एक खास काम करना होगा। उन्हें प्रमाण देना होगा कि वो सनातनी हैं। दरअसल हाल ही में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदर समिति ने ये आदेश जारी किया है। 17 मार्च को हुई चार धाम यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सनातनियों का मंदिर में प्रवेश वर्जित बताया है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी सनातन में आस्था रखता है वो सनातनी है। उन्होंने आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें में मंदिर में दर्शन करने आने के लिए एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि वो सनातनी हैं, तभी उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वो हमें एफिडेविट देंगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे।'
बता दें कि सारा अली खान की साल 2016 में आई डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की पूरी शूटिंग भी यहीं पर हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। तभी से एक्ट्रेस हर साल मंदिर जाया करती थीं और भोलेनाथ के दर्शन करती थीं। उन्होंने इसे एक नियम बना लिया था कि हर साल केदारनाथ यात्रा के लिए जाएंगी और बाबा के दर्शन करेंगी। हालांकि अब आगे सारा का क्या फैसला होगा और वो कैसे दर्शन करेंगी इस बारे में एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।