बाडी शेमिंग करने वाले पैप्स पर भड़कीं सारा तेंदुलकर,  पोस्ट पर लिखा- तुम घटिया हो

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में पैपराजी को जमकर लताड़ा। पैपराजी के एक पोस्ट के जवाब में सारा तेंदुलकर ने लिखा- तुम घटिया हो।  

May 21, 2026 - 18:31
 0
बाडी शेमिंग करने वाले पैप्स पर भड़कीं सारा तेंदुलकर,  पोस्ट पर लिखा- तुम घटिया हो

 
मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं। वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। चाहे कोई इवेंट हो या फंक्शन, वो हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लेती हैं। अब सारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं, बल्कि उनका गुस्सा और तीखा रिएक्शन है। दरअसल, सारा तेंदुलकर ने हाल ही में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई है।

सारा तेंदुलकर को हाल ही में अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक पैपराजी ने दोनों का वीडियो इंस्टाग्राम पर भद्दे और बॉडी शेमिंग वाले कमेंट के साथ शेयर किया। ये बात सारा को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसके चलते वह काफी नाराज हो गईं और हाल ही में पोस्ट पर लिखे कमेंट को लेकर पैपराजी पर भड़क गईं।

गुरुवार को सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक पैपराजी पेज पर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पैपराजी पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया। वीडियो में सारा अपनी भाभी के साथ नजर आ रही हैं, जिसे शेयर करते हुए पैपराजी पेज पर लिखा गया था, 'मोटी वाली सारा हैं, बगल वाली भाभी हैं। एक स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'तुम घटिया हो। ये पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।' 

सारा के इस पोस्ट को देखते ही पैपराजी ने इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट कर दिया। इस पर रिएक्ट करते हुए सारा ने लिखा, 'तुम अपना पोस्ट भले ही डिलीट कर दो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे।'  पैपराजी की हरकतों से कई सेलेब्स परेशान हो चुके हैं। सारा से पहले बीते दिनों सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूटा था। उन्होंने पैप्स को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पैपराजी ने सलमान खान से माफी मांगी थी।