सौंदस के ग्लैमर ने शो में लगाया तड़का,   जन्नत जुबैर की सादगी ने जीता दिल,  भारती सिंह के शो में फैंस हुए हैरान  

रव‍िवार को मुंबई में भारती और हर्ष के 'इंडियन गेम शो' के सेट पर दो हसीनाएं एकसाथ नजर आईं। सौंदस मौफकीर ने जहां ग्‍लैमर का तड़का लगाया, वहीं जन्‍नत जुबैर की सादगी द‍िल को छू गई। अब सोशल मीडिया पर दोनों ने फैंस जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं। 

Sep 6, 2026 - 20:45
 0
सौंदस के ग्लैमर ने शो में लगाया तड़का,   जन्नत जुबैर की सादगी ने जीता दिल,  भारती सिंह के शो में फैंस हुए हैरान  

मुंबई। सौंदस मौफकीर और जन्‍नत जुबैर, टीवी की दुनिया की दो हसीनाएं और दोनों की ही खूबसूरती के सब कायल हो गए। रविवार को मुंबई में ये दोनों भारती सिंह और हर्ष के 'इंडियन गेम शो' के सेट पर नजर आईं। इस दौरान जहां सौंदस का अंदाज ग्‍लैमरस था, वहीं जन्‍नत का सादगी भरा। मजेदार बात यह है कि जैसे ही दोनों की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस के बीच एक-दूसरे को बेहतर बताने की होड़ मच गई। 

मोरक्को-फ्रेंच मूल की मॉडल, एक्‍ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सौंदस मौफकीर सेट पर काले रंग की ड्रेस में नजर आई हैं। उनकी झलक देख सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट सेक्‍शन में 'फायर' और 'दिल' वाली इमोजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

सौंदस के साथ ही सेट पर जन्‍नत जुबैर भी नजर आईं। 25 साल की यह हसीना सौंदस से उलट अपनी ग्‍लैमरस अदा नहीं, बल्‍क‍ि सादगी के लिए वाहवाही लूट रही हैं। वह भी काले रंग की को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। फैंस जन्‍नत की खूबसूरती के कायल हो रहे हैं।

सौंदस एक मोरक्को-फ्रेंच मूल की मॉडल, एक्‍ट्रेस और इनफ्लुएंसर हैं, जिन्हें भारत में मुख्य रूप से रियलिटी टेलीविजन शो के जरिए पॉपुलैरिटी मिली है। वह 17 फरवरी 1995 को रबात, मोरक्को में पैदा हुई थीं। उन्होंने फ्रांस के ईएम स्ट्रासबर्ग बिजनेस स्‍कूल से फाइनेंस की पढ़ाई की और फिर भारत के आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए किया। शोबिज की दुनिया में एंट्री से पहले सौंदस ने कुछ समय तक फ्रांस में एक फाइनेंस एनालिस्‍ट के तौर पर भी नौकरी की। वह हाल ही 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में भी नजर आई थीं।

सौंदस मौफकीर ने साल 2022 में 'एमटीवी रोडीज' (एक्स9) से भारतीय टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 2023 में 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' का खिताब जीता और रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हिस्सा लिया। उन्होंने फिल्म 'द केरल स्टोरी' और 'फतेह' के अलावा कुछ म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट फिल्‍म्‍स में भी काम किया है।

जन्नत जुबैर रहमानी उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ा नाम कमाया है। यही नहीं वह करोड़ों की मालकिन भी हैं। महज 7 साल की उम्र में उन्‍होंने टीवी शो 'फुलवा' से एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, फिर उन्‍होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली और सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर शोहरत और पैसा दोनों कमाया। 'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में जन्नत जुबैर ने कहा था कि टीवी छोड़ने के बाद वह दिनभर खाली रहती थीं और इस कारण उन्‍हें बेचैनी महसूस होती थी। बाद में उन्‍होंने अपने भाई के साथ मिलकर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर वीडियोज बनाने शुरू किए और देखते ही देखते छा गईं। आज जन्‍नत के इंस्‍टाग्राम पर 51.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वैसे तो जन्‍नत ने कभी आध‍िकारिक तौर पर अपनी संपत्त‍ि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कथ‍ित तौर पर वह ₹250 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन हैं। वह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यंग डिजिटल स्टार हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्‍सा डिजिटल ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक वीडियोज से आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में शामिल होने के लिए उन्‍होंने हर एपिसोड के लिए लगभग ₹18 लाख की फीस वसूली है।