तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20,   न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत

टीम इंडिया को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 46 रन चाहिए थे। यहां से न्यूजीलैंड की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन तिलक वर्मा और नितीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली।

Oct 24, 2026 - 17:29
 0
तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20,   न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत


 
नई दिल्ली।  तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 69 (30 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जिता दिया। शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। एक वक्त पर लग रहा था कि मेजबान न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा, क्योंकि भारत को आखिरी 3 ओवर में 46 रनों की दरकार थी। 6 विकेट गिर चुके थे। तिलक और नितीश क्रीज पर थे। दोनों कुछ देर पहले ही आए थे. दोनों सेट नहीं थे, लेकिन दोनों की बैटिंग देखकर लगा कि वो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए थे। 

नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 51* रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 13 गेंदों में 26* रन स्कोर किए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा। भारत के लिए संजू सैमसन (14), वैभव सूर्यवंशी (04), कप्तान श्रेयस अय्यर (07) और अभिषेक शर्मा (27) जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिसके बाद जीत लगभग असंभव सी दिख रही थी, लेकिन वो कहते हैं न 'क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।' एक वक्त भारत की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन नतीजा उसके विपरीत आया. भारत को जीत मिली। टीम इंडिया ने इसके साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हसिल कर ली।

पहले बैटिंग करने के बाद न्यूजीलैंड ने 5 विकेट 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों में 70 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। बेवॉन जैकब्स ने 58 रन बनाए। भारत के लिए इस दौरान अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली. भारत के 70 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। यहां से न्यूजीलैंड की जीत पक्की लग रही थी। लेकिन तिलक और नितीश की साझेदारी ने अलग ही कमाल किया। इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।