नीट पेपर लीक में 11वीं गिरफ्तारी, एनटीए की एक्सपर्ट ने उड़ाए फिजिक्स के सवाल,  सीबीआई का बड़ा एक्शन

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 11 आरोपियों को दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, लातूर और आहिल्यांगर से गिरफ्तार किया जा चुका है।

May 22, 2026 - 21:47
 0
नीट पेपर लीक में 11वीं गिरफ्तारी, एनटीए की एक्सपर्ट ने उड़ाए फिजिक्स के सवाल,  सीबीआई का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है। मनीषा सेठ हीरालाल सर्फ प्रशाला पुणे में काम कर रही थी. एनटीए ने इन्हें एक्पर्ट के तौर पर पेपर कराने के लिए नियुक्त किया था. इनके पास फिजिक्स के सवाल का एक्सेस था। पहले गिरफ्तार हुई मनीषा माथरे के साथ मिलकर कुछ सवाल फिजिक्स के लीक किए गए थे। ये सभी सवाल टेली किए गए और पाया गया ये सब लीक सवाल नीट पेपर में आए थे। 

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 11 आरोपियों को दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, लातूर और आहिल्यांगर से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में सीबीआई ने देशभर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है। 

सीबीआई ने 16 मई को पुणे में रहने वाली बॉटनी की शिक्षका मंधारे को नीट-यूजी के प्रश्नपत्र लीक करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने पाया कि मनीषा हवलदार द्वारा उम्मीदवारों के साथ साझा किए गए प्रश्न नीट(यूजी)-2026 के भौतिकी के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। एनटीए ने 12 मई को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित नीट-यूजी को रद्द कर दिया था और पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।

विशेष टीमों द्वारा जांच जारी है और अब तक की गई जांच से प्रश्नपत्र लीक के वास्तविक स्रोत का पता चला है। उन बिचौलियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने उन छात्रों को जुटाया था, जिन्होंने नीट यूजी-2026 परीक्षा में आने वाले प्रश्न साझा करने वाले विशेष कोचिंग कक्षाओं में भाग लेने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था।