रिक्शावाले की बेबाकी से क्यों झेंप गई वो लड़की

आज दीवानी चौराहे पर एक अजीब वाकया हुआ। एक रिक्शावाले और एक खूबसूरत स्मार्ट बाला के बीच जो वाद विवाद शुरू हुआ तो उसे सुनने के लिए तमाम लोग इकट्ठे हो गए। रिक्शावाला अंत तक अपने पक्ष पर अड़ा रहा। हारकर वह लड़की सिर झुका कर चली गई।

Nov 18, 2024 - 15:58
Nov 18, 2024 - 16:00
 0
रिक्शावाले की बेबाकी से क्यों झेंप गई वो लड़की


आगरा। आज अभी दीवानी चौक पर अजीब वाकया पेश आया। एक लड़की और रिक्शे वाले की बातों ने हैरानी में डाल दिया। हालांकि तमाम विरोधों के बावजूद रिक्शा वाला अपनी बातों पर अड़ा रहा और लडकी ने सिर झुका कर वहां से जाना ही बेहतर समझा।

वैसे इस लड़की के साथ एक पुरुष भी था, जिसने अपना मुंह नहीं खोला। लड़की की आयु 20-22 साल की रही होगी, जबकि उसके साथ जो पुरुष था वह 40 के लपेटे में था।

 वाकया आज दोपहर का है जींस टाप पहने एक स्मार्ट सी लड़की ने रिक्शे वाले से पूछा कि क्या तुम दयालबाग चलोगे, इस पर अकस्मात ही रिक्शा वाला बिफर गया। उसने कहा कि तुम पहले तो मुझसे तुम-ताम करके बातें मत करो। मैं आगरा का नहीं, एटा का रहने वाला हूं। वैसे भी मैं तुम जैसी लड़कियों को खूब जानता हूं। तुम क्या धंधा करती हो, यह भी मुझे पता है।

 रिक्शे वाले की बातें सुन कर लड़की और उसका पुरुष साथी पहले तो तमतमा गया लेकिन रिक्शा वाला जब अपनी बातों पर अड़ा रहा और लड़की को लगातार उल्टी-सीधी सुनाता रहा, तो वे दोनों दो दिशाओं में चले गए।

इसे देख कर वहां काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। रिक्शे ने वहां खड़े लोगों से कहा कि मैं दयालबाग की कथितरूप से बताने वाली लड़कियों के चक्कर में तीन बार फंस चुका हूं। मैं ऐसी लड़कियों को अपने साथ लेकर या अपने रिक्शे पर बिठा कर कहीं नहीं ले जा सकता। मैं क्यों बेकार के झंझट में फंसूं। 

रिक्शे वाले ने यह भी कहा कि पता नहीं यह लड़की दयालबाग की है भी या नहीं। इसके साथ जो पुरुष साथी था, वह दूसरी तरफ क्यों चला गया इस लड़की को अकेले छोड़ कर।