120 घंटे, 1300 किलोमीटर का सफर और हजारों महिलाओं से संवाद: पूर्वांचल दौरे में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की रिकॉर्ड सक्रियता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने पूर्वांचल के हालिया दौरे में अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। पांच दिन के इस सघन प्रवास के दौरान उन्होंने लगातार 120 घंटे तक सक्रिय रहते हुए करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा की और बड़ी संख्या में महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

Mar 15, 2026 - 13:55
Mar 15, 2026 - 13:55
 0
120 घंटे, 1300 किलोमीटर का सफर और हजारों महिलाओं से संवाद: पूर्वांचल दौरे में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की रिकॉर्ड सक्रियता
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान एक समीक्षा बैठक में।

पांच दिन का सघन प्रवास, लगातार रही सक्रियता

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में हुए इस दौरे के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा, अधिकारों और समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापक संवाद और सुनवाई का सिलसिला जारी रखा। इस अवधि में उन्होंने 150 से अधिक प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीन हजार से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद

दौरे के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने तीन हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

सामाजिक संस्थाओं और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी

अपने प्रवास के दौरान डॉ. चौहान ने 30 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट कर महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने 20 से अधिक सरकारी और गैर-सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के विषय पर अपने विचार साझा किए।

आयोग के इतिहास में पहली बार ऐसा दौरा

महिला आयोग के इतिहास में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब आयोग की अध्यक्ष ने स्वयं उन क्षेत्रों में जाकर प्रवास किया, जो लंबे समय से मुख्यधारा की गतिविधियों से दूर रहे हैं। इस पहल को महिला अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कई फैसलों से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा

बता दें कि महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद से डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में हुई है। उनका यह पूर्वांचल दौरा भी उसी सक्रिय कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor