आगरा कैंट पर 19वें रोजगार मेले में 213 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने दी राष्ट्रसेवा की सीख

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा आगरा कैंट स्थित ‘उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब’ में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल की उपस्थिति रही। देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित इस मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें संबोधित किया।

May 23, 2026 - 21:49
 0
आगरा कैंट पर 19वें रोजगार मेले में 213 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने दी राष्ट्रसेवा की सीख
आगरा कैंट स्थित उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

आगरा में 213 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

आगरा केंद्र पर कुल 213 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें विभिन्न विभागों के चयनित युवा शामिल रहे। इनमें से रेलवे विभाग में 101, वित्तीय सेवाएं विभाग में 58 , गृह मंत्रालय में 23, उच्च शिक्षा (अलीगढ़ मुस्लिम विवि) में 16 और डाक विभाग में 15 को नियुक्ति मिली है। इस अवसर पर चयनित युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

देशभर के कार्यक्रमों को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने रोजगार सृजन, युवा सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

रोजगार मेला सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र का सजीव उदाहरण- प्रो. बघेल

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि यह रोजगार मेला सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र का सजीव उदाहरण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए।

47 स्थानों पर एक साथ आयोजन

यह रोजगार मेला देशभर के 47 अलग-अलग केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए। यह केंद्र सरकार की रोजगार सृजन नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor