आगरा में देवरी रोड पर मौत बनकर दौड़ी लाल कार, साइकिल सवार हवा में उछला, मौत

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने साइकिल सवार को साइट से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सत्य प्रकाश हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Jun 19, 2025 - 11:58
Jun 19, 2025 - 19:51
 0
आगरा में देवरी रोड पर मौत बनकर दौड़ी लाल कार, साइकिल सवार हवा में उछला, मौत
कार की टक्कर से मृत सिक्योरिटी गार्ड सत्य प्रकाश।

-दर्दनाक हादसा, दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

नौकरी पर जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड

मृतक की पहचान सत्य प्रकाश (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एक निजी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रोज की तरह वह सुबह साइकिल से ड्यूटी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, कार की रफ्तार बनी मौत की वजह

घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लाल रंग की कार तेज गति से पीछे से आती है और साइकिल को टक्कर मारती है। सत्य प्रकाश हवा में उछलता है और सिर के बल सड़क पर गिरता है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस कार की तलाश में जुटी

हादसे के बाद कार मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देवरी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों का आतंक रहता है। सुबह और शाम के समय बिना किसी ट्रैफिक नियंत्रण के गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ती हैं। लोगों ने इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

SP_Singh AURGURU Editor