दयालबाग के पूर्व मीडिया ऒफिसर डॊ. एसके नैयर का निधन

आगरा। दयालबाग राधा स्वामी सत्संग सभा के पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. एसके नैयर का आज शाम सरन आश्रम हॉस्पिटल, दयालबाग में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से शैक्षिक, आध्यात्मिक और समूचे दयालबाग में शोक की लहर है।

Jun 20, 2025 - 22:44
 0
दयालबाग के पूर्व मीडिया ऒफिसर डॊ. एसके नैयर का निधन

डॉ. एसके नैयर का जन्म 10 दिसंबर 1947 को हुआ था। उन्होंने बीएससी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इंजीनियरिंग कॉलेज, दयालबाग से और एमई (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से की थी। उन्होंने 1970 से 2009 तक दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (डीईआई) के इंजीनियरिंग संकाय में अध्यापन किया।

2002 से आपने होम्योपैथी चिकित्सा का अभ्यास आरंभ किया, जो उनके अंतिम दिनों तक सक्रिय रूप से जारी रहा। डॉ. नैयर सत्संग सभा के मीडिया विभाग से वर्ष 2024 तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे और अनेक माध्यमों से संस्थान की जानकारी साझा करते रहे।

उनका अंतिम संस्कार 21 जून की सुबह 5:45 बजे, दयालबाग की श्मशान भूमि (टेनरी) पर किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor