सांधन गांव में कहर: आकाशीय बिजली से पांच भैंसों व एक गाय की मौत, गरीबों पर टूटा दुखों का पहाड़

अछनेरा, आगरा। ब्लॉक अछनेरा के ग्राम सांधन में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो गरीब किसानों के छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सतवीर पुत्र सोरन सिंह की पांच भैंसें और राजेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र अख्तर सिंह की एक गाय आकाशीय बिजली गिरने से मारी गईं।

Jun 17, 2025 - 19:29
 0
सांधन गांव में कहर: आकाशीय बिजली से पांच भैंसों व एक गाय की मौत, गरीबों पर टूटा दुखों का पहाड़
अछनेरा ब्लॊक के सांधन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मृत पशु।

दोनों पशुपालक मवेशियों को चराने के लिए खेतों में ले गए थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और मृत मवेशियों को देखकर गहरे दुख में डूब गए। बताया गया कि दोनों पशुपालक बेहद ही गरीब हैं और दूध बेचकर किसी तरह जीवनयापन कर रहे थे। मवेशियों की मौत से उनके सामने रोज़गार और जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

समाजसेवी अरविंद चाहर ने मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख जताया और प्रशासन से मांग की कि नुकसान का शीघ्र आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए।

SP_Singh AURGURU Editor