गुलाल, फूलों की होली और फाग गीतों के संग अग्र समाज में दिखा उत्सव का उल्लास, अग्रवाल महासभा और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम

आगरा। होली के पावन पर्व पर अग्र समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोहों में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-गुलाल, फूलों की होली और ब्रज के फाग गीतों के बीच समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। इन आयोजनों में सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी गई और समाज सेवा में अग्रणी सदस्यों का सम्मान किया गया।

Mar 8, 2026 - 21:25
 0
गुलाल, फूलों की होली और फाग गीतों के संग अग्र समाज में दिखा उत्सव का उल्लास, अग्रवाल महासभा और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम
अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में मौजूदअतिथिगण और महासभा के पदाधिकारी।

अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में वृन्दावन की मंडली के फाग गीतों पर झूमे सदस्य

अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी गूंजे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर सदस्य उत्साह और उमंग में झूमते नजर आए। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी लगभग 100 अग्रबंधुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल और कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य और भक्ति गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महासभा के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल और कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुभाष चंद्र गर्ग, कुलवन्त मित्तल, नितेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, गजेन्द्र, संजीव, शैलेन्द्र, देवेन्द्र, अनिल, अजय जैन, सतेन्द्र, फूलचंद बंसल, हरिओम गोयल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के रंगोत्सव में बिखरे होली के रंग

अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह की एक झलक।

अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) में रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों की होली और ब्रज के फाग गीतों के बीच भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जनपद के लगभग दो हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और चंदन तिलक लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सुरेश चंद गर्ग, कामता प्रसाद अग्रवाल, राजेश मित्तल, छोटेलाल बंसल और रीतेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और गुलाल उड़ाकर किया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने बताया कि समाज के निर्धन परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य की निशुल्क सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। वहीं ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने युवाओं को भारतीय संस्कृति और तीज-त्योहारों से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्रज की मंडली द्वारा प्रस्तुत होली और फाग गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीतों पर सदस्य भक्ति में डूब गए।

इस अवसर पर 92 वर्षीय तांतपुर निवासी गिर्राज अग्रवाल को अग्र पिता के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रजप्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, विनय अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रमेश चंद मित्तल, पंकज गोयल, अशोक कुमार मित्तल, संरक्षक भगवान दास बंसल, विवेक गर्ग, विनोद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल, राकेश गोयल, राम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor