आगरा कॉलेज में रिसर्च प्रोजेक्ट वायवा की तारीखें घोषित: छात्र समय पर न पहुंचे तो छूट सकता है मौका
आगरा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगरा कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि सभी छात्र निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा परीक्षा से वंचित रह सकते हैं।
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी.) के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग के तृतीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिसर्च प्रोजेक्ट का वायवा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षाएं कॉलेज परिसर स्थित राजनीति विज्ञान विभाग में ही संपन्न होंगी।
सेमेस्टरवार परीक्षा कार्यक्रम
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर (III Semester) – 08 मई 2026 (शुक्रवार)।
बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (IV Semester) – 09 मई 2026 (शनिवार)।
बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर (VI Semester) – 11 मई 2026 (सोमवार)।
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा में शामिल होते समय अपना प्रवेश-पत्र और रिसर्च प्रोजेक्ट साथ लेकर आएं। साथ ही वायवा से पहले प्रोजेक्ट की प्रति पर संबंधित सुपरवाइज़र के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अनुशासन और समयबद्धता पर जोर
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह अनुशासित और समयबद्ध होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करें।
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form