आगरा कॉलेज का सख्त अलर्ट: 2 अप्रैल तक भरें परीक्षा फॉर्म, चूक गए तो परीक्षा से बाहर!

आगरा। आगरा कॉलेज प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है।

Mar 28, 2026 - 18:56
 0
आगरा कॉलेज का सख्त अलर्ट: 2 अप्रैल तक भरें परीक्षा फॉर्म, चूक गए तो परीक्षा से बाहर!

समर्थ पोर्टल पर शुरू हुई फॉर्म भरने की प्रक्रिया

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम के अनुसार, समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी आईडी से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा फॉर्म भरना होगा। यह प्रक्रिया वर्तमान में चालू है और अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर परीक्षा शुल्क जमा न करें। परीक्षा शुल्क का वहन महाविद्यालय स्वयं करेगा, जिससे छात्रों को आर्थिक राहत मिलेगी।

डेडलाइन चूके तो परीक्षा से वंचित रहेंगे छात्र

नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र/छात्रा की होगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द फॉर्म भर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके।

SP_Singh AURGURU Editor