आगरा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर फ्रीगंज से गिरफ्तार

आगरा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी गैंगस्टर संदीप को फ्रीगंज गोल चक्कर से गिरफ्तार किया। हरियाणा के हिसार निवासी आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

May 1, 2026 - 21:05
 0
आगरा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर फ्रीगंज से गिरफ्तार
एसटीएफ की गिरफ्त में ईनामी गैंगस्टर संदीप।

आगरा। एसटीएफ यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश संदीप को आगरा में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी थाना छत्ता क्षेत्र के फ्रीगंज गोल चक्कर से की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप मूल रूप से हिसार, हरियाणा का निवासी है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उस पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा आर्म्स एक्ट और तस्करी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं।

एसटीएफ को संदीप की लंबे समय से तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर उसे फ्रीगंज गोल चक्कर के पास से दबोच लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और वह विभिन्न राज्यों में अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है। एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित थाने में सौंप दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।