आगरा की बासौनी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपियों को दबोचा

आगरा। बासौनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस को दोनों अभियुक्तों की तलाश थी। चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को पिनाहट-नंदपुरा मार्ग से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। 

Jul 2, 2026 - 18:00
 0
आगरा की बासौनी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपियों को दबोचा
बासौनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त।

थाना बासौनी में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को कई महीनों से दो युवक लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विगत दिवस थाना बासौनी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद दोनों आरोपी पिनाहट-नंदपुरा के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करतार सिंह पुत्र शिवराज सिंह, निवासी बासौनी तथा राघवेंद्र पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम गुर्जा, थाना बासौनी के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

SP_Singh AURGURU Editor