होली के रंगों में डूबी आगरा की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक व सेवा संस्थाएं, कहीं डॉक्टरों का सम्मान, कहीं मेवे-चंदन की होली, तो कहीं संयुक्त परिवारों को मिला सामाजिक संदेश
आगरा। फाल्गुन मास की मादक बयार और रंगों की उल्लासपूर्ण छटा के बीच आगरा में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक, सेवा व व्यापारिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन समारोहों का सिलसिला पूरे उत्साह, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के साथ जारी है। इन आयोजनों में कहीं सेवा में लगे डॉक्टरों का सम्मान हुआ, कहीं मेवे और चंदन की होली खेली गई, तो कहीं शिक्षकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और संयुक्त परिवारों को मंच पर सम्मानित कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
हेल्प आगरा के होली मिलन समारोह में सेवारत डॉक्टरों और एम्बुलेंस दानदाता परिवार का सम्मान

हेल्प आगरा संस्था द्वारा रविवार को संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के अरतोनी स्थित एसके सेल्स कार्पोरेशन फार्म हाउस पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारत और वेस्टइंडीज के मध्य चल रहे महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा चाट-ठंडाई के साथ मैच का आनंद लिया।
समारोह से पूर्व संस्था की आमसभा बैठक संपन्न हुई, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रामसरन मित्तल व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने हेल्प आगरा हॉस्पिटल के सेवारत डॉक्टरों एवं संस्था को एम्बुलेंस भेंट करने वाले अभिनव भार्गव परिवार को मोमेंटो एवं स्वागत पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में सीए दीपेंद्र मोहन ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव गौतम सेठ ने जानकारी दी कि संस्था ने गरीब मरीजों को दवा, निशुल्क एम्बुलेंस और अन्नपूर्णा सेवा के रूप में 81 लाख 82 हजार रुपये की सेवाएं दीं तथा लागत मूल्य की सेवाओं सहित समाज को 28 करोड़ 81 लाख 46 हजार रुपये का सीधा लाभ पहुंचाया। संचालन गौतम सेठ व नितिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण, सेवाभावी डाक्टर्स, समाजसेवी तथा गणमान्य लोगों सहित हेल्प आगरा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी रही। उपाध्यक्ष अजय मित्तल, विशेष बंसल,मंत्री अमित मोरयानी , कोषाध्यक्ष नरेश जैन व नंदकिशोर गोयल आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।
खाटू श्याम मंदिर में मेवे की होली, आज होगी चंदन होली में इत्र वर्षा

कटरा जोगदास स्थित श्रीदाऊजी महाराज खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन मेला महोत्सव के अंतर्गत पांचवें दिन मेवे की होली धूमधाम से मनाई गई। टेसू, गुलाब, खस, केवड़ा, मोगरा और चंदन की सुगंध से दरबार महक उठा। अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता की बौछार कर श्रद्धालुओं के साथ उत्सव मनाया गया। संयोजक अनूप अग्रवाल ने बताया कि रविवार को चंदन होली के साथ इत्र वर्षा होगी। इस अवसर पर मयंक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सीए रजत गोयल, कुलदीप सविता, अंकुर चौरसिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
आप्टा के होली मिलन में मिमिक्री और फाग गीतों से सजा मंच

ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कारगिल तिराहा स्थित रीगल बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष मोहित दीक्षित व संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि शिक्षकों ने फाग गीतों, मिमिक्री और हास्य-व्यंग्य से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. दयाल सरन, पीयूष गर्ग, अनिल राजवानी, यश गर्ग, नितिन मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
टीम इंडिया राइजिंग का होली मिलन, ढोल की थाप पर झूमे सदस्य

टीम इंडिया राइजिंग द्वारा आगरा राइजिंग पार्क, संजय प्लेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष संगीता राठौर ने सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं और गुजिया-ठंडाई वितरित की। महासचिव अमिताभ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह में तरंग त्रिपाठी, वंदना कक्कड़, नितिन जौहरी, आरपी सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल, स्नेहा सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
श्री वार्ष्णेय सभा का होली मिलन, हास्य कवि की फागुनी फुहार

सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में श्री वार्ष्णेय सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्य।
श्री वार्ष्णेय सभा द्वारा सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ इंजी. विनय कुमार वार्ष्णेय, अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, केएन गुप्ता, इंजी. नेमीचंद गुप्ता, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता एवं डीसी वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही वातावरण में मंगलकामनाओं और सामाजिक एकता का संदेश गूंज उठा। अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि लटूरी सिंह लट्ठ ने फागुनी हास्य की फुहार छोड़ी। कार्यक्रम का संचालन केएम गुप्ता ने किया।
श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल का होली मिलन, केंद्रीय मंत्री ने दिया भाईचारे का संदेश

वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्य।
वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन परिसर में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि होली प्रेम और समरसता का पर्व है। अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महामंत्री मनोज जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा भारती का होली स्नेह मिलन, ईको-फ्रेंडली होली का संदेश

सेवा भारती ब्रज प्रदेश (छावनी महानगर) द्वारा नारायण एन्क्लेव में होली स्नेह मिलन व वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जीएस धर्मेश ने दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
अध्यक्ष डॉ. प्रमोद मिश्रा व महामंत्री संजय सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, झम्मन सिंह, हेमसिंह परिहार, मीरा कुशवाह, चंद्रकान्ता, डॉ. मंजु सिंघल, राजवीर सिंह, संरक्षक दिनेश बंसल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
श्री अग्रवंश सेवा समिति के होली महोत्सव में संयुक्त परिवारों को सम्मान

पश्चिमपुरी स्थित ग्रीन वैली में श्री अग्रवंश सेवा समिति द्वारा होली महोत्सव आयोजित किया गया। संयुक्त परिवारों और माता-पिता के साथ रहने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। वृन्दावन की मण्डली के मयूल नृत्य और फूलों की होली खेली तो मानों कार्यक्रम स्थल ब्रज धाम बन गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील विकल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चंद गर्ग ने सम्मलित रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक प्रमोद सिंघल, पवन अग्रवाल, हरिओम मित्तल, सुरेश बिंदल, ब्रज मोहन बंसल, विजय गोयल, प्रवीन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष राकेश, मीडिया प्रभारी गौरव मंगल, प्रवीण अग्रवाल, महिला प्रभारी पूजा अग्रवाल, रितु मित्तल, प्रियंका गर्ग, नैना मंगल, गुंजन सिंघल, कमलेश बंसल, राकेश मित्तल,रवि मित्तल, ध्रुव अग्रवाल, संतोष, विजय सिंघल, पवन, राम, रवि, जितेन्द्र,राजकुमार, अनुज, तनुज आदि उपस्थित थे।
इन्हें मिला सम्मान- अग्र संयुक्त परिवारः मोतीलाल अग्रवाल। अग्र आदर्श परिवार सम्मानः रितु अजय गोयल। अग्र खेल रत्न सम्मानः रीनेश मित्तल। अग्र सेवा प्रेरणा सम्मानः विनोद अग्रवाल। अग्र समाज गौरव सम्मानः वरुण गोयल। अग्र मातृ शक्ति सम्मानः बीना अग्रवाल। अग्र समाज गौरव सम्मानः संजीव गोयल। अग्र उद्यमी सम्मानः रिंकेश अग्रवाल। अग्र सेवा प्रेरणा सम्मानः मुकेश अग्रवाल।
लोकहितम सामाजिक संस्था का होली मिलन, जल संरक्षण व रक्तदान का संदेश

लोकहितम सामाजिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने जल संरक्षण व रक्तदान का संदेश दिया। निदेशक संजीव कुमार जैन और भुवेश कुमार अग्रवाल ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, निदेशक ब्लड सेंटर संजीव कुमार जैन और निदेशक डायलिसिस सेंटर भुवेश कुमार अग्रवाल ने सभी से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविरों में भाग लेने के लिए अपील भी की।
कार्यक्रम में लोकहितम के संरक्षक प्रेम सागर अग्रवाल, राकेश मंगल, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, महासचिव अखिलेश अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंघल, डॉक्टर दिनेश जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंकज खंडेलवाल,राकेश गर्ग अध्यक्ष लघु उद्योग निगम, जितेंद्र फौजदार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,सुनील विकल, सुरेंद्र जैन, गौतम सेठ हेल्प आगरा, टी एन अग्रवाल व्यापारी नेता, शरद मित्तल, मनीष अग्रवाल, अनुरंजन सिंघल, मयंक गोयल, अर्पित गोयल आदि शहर की सामाजिक संस्था सदस्यगण मौजूद थे।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का सादगीपूर्ण होली मिलन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा आगरा होटल में सादगी व भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राकेश गर्ग, महंत हरिहर पुरी, नज़ीर अहमद सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शूरवीर चाहर, संतोष शर्मा, मनीष अग्रवाल, डॉ॰ शरद गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमर मित्तल, अंबा अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, देवेंद्र चिल्लू, नितिन कोहली, रविकांत दुबेश,भूपेंद्र सिंह सोपती आदि व स्वागत कर्ता में होटल एंड रेस्ट्रोरेंट एसोसिएशन के राकेश चौहान,संदीप अरोडा, माधव मोहन बंसल,राजेश कालिया, संजीव भारती , संजीव जैन, दीपक गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल,अजय भार्गव,अंकित बंसल,मुनेंद्र शर्मा, नंदू गुप्ता, विकास कश्यप, अंकित बंसल, संजय सिंह, रामकुमार राठौर, ललित राठौर,खुर्रम खाँ,जावेद अली, सिद्धार्थ नंदन,आशीष शिवहरे, मनोज मुद्गल, शिवांकर शर्मा आदि की भी मौजूदगी रही।
Top of Form
Bottom of Form