अहिल्याबाई होल्कर जयंती रैली को भव्यता के साथ निकलेगी, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

आगरा। पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती आगामी 31 मई को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति लगातार विभिन्न स्थानों पर बैठकें कर विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रही है।

May 24, 2026 - 13:33
 0
अहिल्याबाई होल्कर जयंती रैली को भव्यता के साथ निकलेगी, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

कार्यक्रम के अनुसार 31 मई को नामनेर चौराहे से शाम 4 बजे जयंती रैली का शुभारंभ होगा, जो जयंतीसोना नगर होते हुए खेरिया मोड़, आगरा पर संपन्न होगी। समापन समारोह के पश्चात रैली में शामिल सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए खानपान की व्यवस्था खेरिया मोड़ स्थित श्रीराम शांति सेवा सदन पर की गई है।

इसी दिन दोपहर 2 बजे नंदलालपुर, हाथरस रोड से वाहन रैली भी निकाली जाएगी, जो जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी। रैली में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं योगदान पर आधारित भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही पैदल चलने वाले लोगों का विशाल काफिला भी शामिल रहेगा।

समारोह के दौरान आयोजन के संस्थापक डॉ. रामप्रकाश बघेल को भी श्रद्धांजलि स्वरूप याद किया जाएगा। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया है।

जयंती की तैयारियों को लेकर पहली बैठक पुरानी मंडी में आयोजित की गई, जिसमें संरक्षक हरी सिंह बघेल, संरक्षक महेश बघेल एडवोकेट तथा अध्यक्ष निहाल सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद केवी नगर, खेरिया मोड़ पर हुई बैठक में डॉ. ब्रजेश बघेल, सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट, लाखन सिंह, किशोर बघेल, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बघेल, राजेश बघेल, बनी सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन की विस्तृत योजना पर चर्चा की।

इसके पश्चात सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर एस.के. बघेल के ज्योति नगर स्थित आवास पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं खेरिया मोड़ पर भूपसिंह बघेल के आवास पर हुई अंतिम बैठक में विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके।

SP_Singh AURGURU Editor