एओजीएस की अध्यक्ष डॉ. रजनी पचौरी और कार्यकारिणी ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार, तय किए महिला स्वास्थ्य के नए संकल्प, स्किल्ड वुमैन मिशन के साथ सक्रिय हुई नई टीम
आगरा। महिला स्वास्थ्य और चिकित्सकीय दक्षता को नई दिशा देने के उद्देश्य से एओजीएस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। डॉ. रजनी पचौरी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेते हुए स्किल्ड हैंड, स्ट्रॉन्गर वुमैन थीम के साथ महिला डॉक्टरों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
आगरा ऑब्स्टेट्रिकल गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (एओजीएस) के कार्यकारिणी स्थापना समारोह में नई टीम ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए डॉ. रजनी पचौरी ने कहा कि कुशलता ही एक सशक्त नारी और सुरक्षित समाज की नींव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सोसायटी के प्रत्येक सदस्य के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
नवनिर्वाचित सचिव डॉ. मीनल जैन ने बताया कि इस वर्ष महिला चिकित्सकों के कौशल विकास पर विशेष फोकस रहेगा। इसके तहत विभिन्न वर्कशॉप और स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिला डॉक्टरों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाया जा सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा और डॉ. जयदीप मल्होत्रा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. संध्या अग्रवाल ने युवा चिकित्सकों से अपने कार्य में पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रभा मल्होत्रा-डॉ. कुसुम गुप्ता ओरेशन के अंतर्गत दिल्ली से आए कर्नल प्रो. पंकज तलवार ने महिला चिकित्सकों के बहुआयामी जीवन और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रजनी पचौरी का परिचय प्रो. मुकेश चंद्रा द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर 11 अप्रैल को सेफ मदरहुड डे के तहत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. चित्रा बंसल, डॉ. रेखा टंडन, डॉ. मोनिका जैन, नमिता शिरोमणी, डॉ. निर्मला यादव और डॉ. निहारिका मल्होत्रा शामिल रहीं।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह और सचिव डॉ. निधि बंसल ने अपने कार्यकाल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सोसायटी की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।
कार्यक्रम में डॉ. सविता त्यागी, डॉ. आरती मनोज, डॉ. अलका सारस्वत, डॉ. मधु राजपाल, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. पल्लवी भटनागर, डॉ. आकृति आर्य, डॉ. आकृति प्रजापति, डॉ. अम्बर गुप्ता सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही भारत के सबसे युवा लैप्रोस्कोपिक गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. ऋषभ पचौरी की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।