आगरा कॉलेज के अरुण कुमार सिंह को सीएसआईआर-यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप में सफलता, भौतिक विज्ञान 99.6360893 पर्सेंटाइल अर्जित किया
आगरा। आगरा कॉलेज के मेधावी छात्र अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप (दिसंबर 2025) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्यता हासिल की है।
भौतिक विज्ञान विषय में अरुण कुमार सिंह ने 99.6360893 पर्सेंटाइल अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) एवं सहायक प्रोफेसर पद हेतु पात्र घोषित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि अरुण कुमार सिंह की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण भविष्य में शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर महाविद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
अरुण की इस उपलब्धि पर भौतिक विज्ञान विभाग की प्रो. सुनीता गुप्ता, डॉ. भूपेन्द्र चिकारा, प्रो. गौरांग मिश्रा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रो. संजय शर्मा, डॉ. अल्पना ओझा, प्रो. विक्रम सिंह तथा डॉ. गौरव कौशिक सहित समस्त शिक्षकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Bottom of Form