बंगाल में सीएम योगी टीएमसी पर बरसे,  बोले - बंगाल में सिर्फ बंगला ही बोली जाएगी,  यूपी सीएम के भाषण से माहौल गरमाया

नंदकुमार विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा-जो कहते हैं बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो-उर्दू जहां बोली जाती है, वहां चले जाएं।

Apr 12, 2026 - 18:55
 0
बंगाल में सीएम योगी टीएमसी पर बरसे,  बोले - बंगाल में सिर्फ बंगला ही बोली जाएगी,  यूपी सीएम के भाषण से माहौल गरमाया


 
कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार को और धार दे दी है। रविवार को नंदकुमार विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो-उर्दू जहां बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया हैंडल एक्स प्रेरक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने नंदकुमार विधानसभा वासियों का आभार प्रकट किया। अपने संबोधन में उन्होंने बांग्ला भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया।

एक्स पर पोस्ट बयान के मुताबिक सीएम योगी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, “जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो-उर्दू जहां बोली जाती है, वहां चले जाएं। बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी।” यही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी बांग्ला भाषा समाप्त करना चाहती है, बंगाल समाप्त करना चाहती है। इस साजिश को सफल नहीं होने देना है।

सीएम योगी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में हिंदी भाषियों की भीड़ जनसभाओं में जुट रही है। अपने चिर-परिचित अंदाज में वे लगातार विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने नंदकुमार विधानसभा क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।

पश्चिम बंगाल में इसी महीने दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान है। तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए बीजेपी एडी-चोटी का जोर लगा रही है। खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार रैलियां कर माहौल बना रहे हैं। इस बीच यूपी सीएम की रैली कराकर बीजेपी ने संकेत दे दिए हैं कि वो अपनी पूरी ताकत लगाएगी। अभी कई अन्य राज्यों के सीएम की रैली भी बंगाल में हो सकती हैं।