बंगाल के  रुझानों में भाजपा 150 सीटों पर आगे, तमिलनाडु में द्रमुक धराशायी, केरलम में वामदल पिछड़ा, असम में भाजपा काफी आगे, पुडुचेरी में भी भगवा

पश्चिम बंगाल में जहां पहली बार भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है, वहीं तमिलनाडु में एमके स्टालिन की द्रमुक सत्ता से बाहर हो गई है। यहां से फिल्म स्टार विजय जोसेफ की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है। पुडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिल गया है। केरलम में वाम गठबंधन को झटका लगा है। यहां कांग्रेस गठबंधन सत्ता के करीब पहुंचती दिख रही है।

May 4, 2026 - 10:28
May 4, 2026 - 10:30
 0
बंगाल के  रुझानों में भाजपा 150 सीटों पर आगे, तमिलनाडु में द्रमुक धराशायी, केरलम में वामदल पिछड़ा, असम में भाजपा काफी आगे, पुडुचेरी में भी भगवा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। हालांकि, सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले की पूरी फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की थी, जिसके परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, चुनाव आयोग ने इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या 2021 में 108 और 2016 में 90 से घटाकर 77 कर दी थी। शुरुआत में, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 87 करने का निर्णय लिया था। हालांकि, अंततः यह संख्या घटाकर 77 कर दी गई। मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। सबसे भीतरी स्तर, यानी मतगणना कक्ष में सुरक्षा की व्यवस्था केवल केंद्रीय बल के कर्मियों द्वारा की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 का आंकड़ा पार कर गई है। टीएमसी का ग्राफ लगातार नीचे गिरते जा रहा है। बीजेपी 92 सीटों पर आ गई है। दो घंटे की काउंटिंग पूरी हो गई है। बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। टीएमसी, बीजेपी से काफी पीछे हो गई है। कोलकाता फोर्ट से ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम पीछे हैं। यहां तक कि ममता बनर्जी भी पिछड़ गई हैं। नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों ही विधानसभा सीटों पर सुवेंदु अधिकारी लीड कर रहे हैं।

तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय बनेंगे 'किंग', बदला पूरा समीकरण

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने कमाल कर दिया है। रुझानों में एक्टर विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। रुझानों में स्टालिन की पार्टी सत्ता से बाहर जाती दिख रही है। एएआईएडीएमके दूसरे नंबर की पार्टी बनी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। 234 में से 200 से अधिक सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में ही बड़ा उलट फेर हो गया है। पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में डीएमके सत्ता से बाहर जाती दिख रही है। वहीं, एक्टर विजय की पार्टी ने बड़ा कमाल कर दिया है। 85 से अधिक सीटों पर टीवीके ने बढ़त बना ली है। वहीं, एआईएडीएमके दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। वहीं, तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। एक्टर थलापति विजय की पार्टी जबरदस्त कमाल कर रही है। इनकी पार्टी टीवीके की आंधी चली है। उनकी नई पार्टी है। इसके बावजूद थलापति विजय की पार्टी 82 सीटों पर आगे चल रही है। यह तमिलनाडु के लिए सबसे बड़ा उलटफेर है।

केरल में ढहा लेफ्ट का किला, कांग्रेस ने बनाई निर्णायक बढ़त

 केरल विधानसभा चुनावों में मुख्य तौर पर मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है लेकिन काफी सीटों पर बीजेपी की मजबूत उपस्थित रहने की उम्मीद की जा रही है। LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में है। UDF (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) कांग्रेस के हाथों में हैं। इसके अलावा NDA (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) है। इसकी अगुवाई भाजपा के के पास है। 2021 के चुनावों में बीजेपी कोई सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार बीजेपी को केरल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।