भाविप नवज्योति ने शुरू की शीतल जल सेवा, राहगीरों और पक्षियों के लिए राहत अभियान शुरू
आगरा। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मानवता और सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा शहर में शीतल जल सेवा एवं पक्षी संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। विकल चौक (सुल्तानगंज की पुलिया) तथा सी ब्लॉक ट्रांस यमुना क्षेत्र में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में राहगीरों को ठंडा मिनरल वाटर उपलब्ध कराया गया तथा पक्षियों के लिए जल पात्र (कुंडली) वितरित किए गए।
जल सेवा से मिलेगी भीषण गर्मी में राहत
नवज्योति शाखा के स्थायी सेवा प्रकल्प के तहत स्थापित जल टंकियों के माध्यम से अब क्षेत्र में राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को नियमित रूप से शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने राहगीरों को पानी पिलाया।
पक्षियों के लिए भी संवेदनशील पहल
अभियान के तहत पक्षियों के संरक्षण हेतु जल पात्र (कुंडली) वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकें। कार्यक्रम संयोजक शेखर शिल्पी अग्रवाल, शुभम तान्या गोयल तथा सुशील विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से सेवा प्रकल्प का संचालन किया। भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर भी शीतल जल सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संस्थापक संजीव अग्रवाल, शाखा सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख मंजू, मोहित अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजय वर्मा, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित गोयल, अंकुश मित्तल, अशोक लालवानी, अतुल मंगल, रजनीश, अमित गर्ग, हिमांशु गर्ग, आकाश जैन, अनुपम, मनीष गोयल, सुभाष अग्रवाल एवं कपिल गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।