आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, भट्ठा मजदूर की मौके पर ही मौत

आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र में तेज रफ्तार एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। स्याहीपुरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया हॆ।

May 13, 2026 - 18:57
 0
आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, भट्ठा मजदूर की मौके पर ही मौत
हादसे में मृत युवक का शव।

जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव स्याहीपुरा के पास देर रात तेज गति से जा रही बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बसई अरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी केंद्र भेजा गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान शिव सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी महीपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वह यहां भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

SP_Singh AURGURU Editor