फतेहाबाद में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फतेहाबाद थाना पुलिस ने जाटवान कलां से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिया के पास से आरोपी कुलदीप तोमर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।

May 3, 2026 - 22:34
 0
फतेहाबाद में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस की गिरफ्त में चोर।

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहल्ला जाटवान कलां से चोरी हुई बाइक के मामले में सक्रिय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के बाद से ही संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान फतेहाबाद रेलवे पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ और जांच में उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की निकली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप तोमर पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम शेखपुर धमेना, थाना शमशाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग और गश्त बढ़ाई जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।