बीजेपी के एक नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा, कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी 

कॉकरोच जनता पार्टी को मिले समर्थन को लेकर अब नया अपडेट है कि इस पार्टी के पाकिस्तान कनेक्शन हैं। दिल्ली में बीजेपी के एक नेता ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि जितने लोगों ने इसे समर्थन दिया हैं उनमें आधे पाकिस्तनी हैं।

May 21, 2026 - 19:59
May 21, 2026 - 21:31
 0
बीजेपी के एक नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा, कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी 


  
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी को देश का राजनीतिक विमर्श बनने में भले ही फॉलअर्स बढ़ने के मुकाबले ज्यादा वक्त लग गया हो, लेकिन अब खुलेतौर पर राजनीतिक बयानबाजी इस मजाक में बनी पार्टी को लेकर शुरू हो गई है। कोई इसे युवाओं का गुस्सा बता रहा है, तो किसी ने इसे राजनीतिक विकल्प करार दिया है। 

इस पार्टी को काफी सपोर्ट मिल रहा है। इसके इंस्टाग्राम पेज पर महज पांच दिन के भीतर 15 मिलियन फॉलोअर्स जुड़ गए हैं। समर्थन के मामले में इस पेज ने बीजेपी के इंस्टाग्राम पेज को काफी पीछे छोड़ दिया है। मामला इतना बढ़ गया था कि इस पार्टी का एक्स अकाउंट ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया लेकिन अब नया अपडेट है कि इस पार्टी के पाकिस्तान कनेक्शन हैं। ऐसा दिल्ली में बीजेपी नेता ने दावा किया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कॉकरोच जनता पार्टी को पाकिस्तान जनता पार्टी कहा है। बाकायादा उन्होंने एक डेटा इमेज भी शेयर की है। एक पाइचार्ट डेटा भी प्रतिशत के हिसाब से जारी किया है। इस इमेज में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तानी हैं। इनके अलावा यूएसए में 14 प्रतिशत, बांग्लादेश में 14 प्रतिशत, इंडिया में 9 प्रतिशत, यूके में 3  प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 3 प्रतिशत, सऊदी अरब में 3 प्रतिशत, यूएई में 2 प्रतिशत और अन्य देश के 3 प्रतिशथ फॉलोअर्स हैं। अब इस कनेक्शन पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

15 मई 2026 को जस्टिस सूर्यकांत ने एक केस की सुनवाई के दौरान बेरोजगार पढ़े-लिखे लोगों के एक ग्रुप की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' से कर दी। बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा सिर्फ फर्जी डिग्री वालों की तरफ था, लेकिन तब तक ये बात सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल चुकी थी। बस, यहीं से इस पार्टी का आइडिया पैदा हुआ।