आगरा में भाजपा की जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और लड्डुओं के साथ मनाया
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर आगरा में जोरदार जश्न मनाया गया। ब्रज क्षेत्र कार्यालय, कमला नगर और ताजगंज समेत कई इलाकों में कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी जताई। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन की जीत बताया।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पर शहरभर में खुशी की लहर
आगरा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आगरा महानगर में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जुटने लगे। बड़ी स्क्रीन पर चुनावी रुझानों और परिणामों को देखते हुए जैसे ही पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत की स्थिति बनी, कार्यकर्ता झूम उठे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य, भव्य आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में यह जीत “बंगाल के नए उदय” का प्रतीक है और भाजपा की विजय की सुनामी है। केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने इसे “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर जनता के विश्वास की जीत बताया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह जनादेश सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रमाण है। विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने पश्चिम बंगाल में बदलाव को जनता की इच्छा बताया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया और कहा कि इससे भय और आतंक का माहौल खत्म हुआ है।
कमला नगर और ताजगंज में भव्य उत्सव
कमला नगर व्यापार संगठन ने अमित अग्रवाल के नेतृत्व में श्री राम मंदिर चौक पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। व्यापारियों ने बाजार में घूम-घूमकर लोगों को बधाई दी और “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए। वहीं ताजगंज क्षेत्र में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष (OBC मोर्चा) राजेश राठौर के नेतृत्व में सब्जी मंडी चौराहा, नंदा बाजार, नवादा बाजार सहित कई क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। सैकड़ों व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया और लड्डू वितरण किया।
31 किलो लड्डुओं का वितरण
भाजपा शिवाजी मंडल अध्यक्ष पंडित देवेश पचौरी के नेतृत्व में 31 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस जीत का आधार है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, राहुल सागर, दीपु जादौन, मनवीर चौहान, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, अनिल सारस्वत, अंकित शर्मा, विक्रांत तिवारी, शरद चौहान, गौरव शर्मा, गौरव राजावत, शैलू पंडित, हिमांशु ठाकुर, विक्रांत कुशवाह, निर्मला दीक्षित, मंजू गुप्ता, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, अंजू गर्ग, माधुरी माहोर, हेमा चौहान, राजेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राहुल जैन, योगेश प्रजापति, पिंटू शर्मा, धीरज कोहली, राजेश प्रजापति, जय सिंह सरदारा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा कमला नगर और ताजगंज के कार्यक्रमों में पुनीत मदन, उमेश अरोड़ा, आनंद अग्रवाल, गुड्डू शर्मा, दीपक ढल, राहुल कुशवाह, मनीष, हरिओम, कमल नयन मित्तल, शिव शैलेंद्र सिंह, पल्लव गुप्ता, राजकुमार शाक्य, लाल सिंह शाक्य, मनोज गुप्ता, मोहन सिंह वर्मा, शरद माहेश्वरी, कमल किशोर गुप्ता, सचिन मित्तल, रणवीर सिंह राठौर, राजेश सोनकर, कुलदीप शिवहरे, राजीव कोहली, राकेश राठौर, नवल राठौर, नवीन शर्मा, ओपी जादौन, मनोज जादौन, यादराम राठौर, अजय राठौर, अनिल राठौर, गौरव वर्मा, सतीश जादौन, महेश कुशवाहा, ओमकार कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, रोहित जादौन, मनोज अग्रवाल, मोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फतेहपुर सीकरी में भी मनाया गया जश्न
फतेहपुर सीकरी में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बड़ी बगीची शाहकुली में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की सफलता पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मूर्ति बस स्टैंड पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की।
इस मौके पर जितेंद्र फौजदार, सोनू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, मोहन अग्रवाल, अनुज मित्तल, श्याम सिंह, हरिप्रसाद, बंटी सिसोदिया, विल्सन कुशवाहा तथा सभासद हनी गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंदिर में की पूजा-अर्चना
पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में कमलानगर स्थित श्रीराम चौक मंदिर में भव्य श्रीराम आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम की आरती कर देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दीप प्रज्वलन और फूलों की सजावट ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद पंकज अग्रवाल, मनोनीत पार्षद अमित अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता शर्मा, वंश अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, शैलू पंडित, शोभित शर्मा, आर्यन श्रीवास्तव, पूजा जैन, चंद्रेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।