पिनाहट में 90 वर्षीय वृद्ध का त्रिपाल में लिपटा मिला शव, हत्या की अफवाह

पिनाहट के नयापुरा गांव में 90 वर्षीय रामबाबू चुरारिया का शव घर के बाहर मिला। शव त्रिपाल में लिपटा हुआ था और चारपाई पर खून के निशान मिले। सिर पर धारदार हथियार के निशान मिलने से हत्या की आशंका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। हत्या की आशंका केवल अफवाह साबित हुई।

Jun 28, 2026 - 11:35
Jun 28, 2026 - 11:56
 0
पिनाहट में 90 वर्षीय वृद्ध का त्रिपाल में लिपटा मिला शव, हत्या की अफवाह
विलाप करते परिजन।

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव में एक बुजुर्ग की मौत को लेकर फैली हत्या की आशंका आखिरकार गलत साबित हुई। शुरुआती सूचना में सिर पर चोट के निशान और खून मिलने के कारण धारदार हथियार से हत्या की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला।

पुलिस के अनुसार, 87 वर्षीय रामबाबू रात के समय अपने घर के बाहर स्थित भैंस के बाड़े में चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान भैंस खुल गई। उसे दोबारा बांधने के प्रयास में भैंस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चारपाई पर खून के निशान और शव मिलने से आसपास के लोगों में हत्या की आशंका फैल गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने भी स्पष्ट रूप से बताया कि बुजुर्ग की मौत भैंस की टक्कर लगने से हुई है, किसी प्रकार की हत्या नहीं हुई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। जांच में किसी आपराधिक वारदात के साक्ष्य नहीं मिले हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के अफवाहों पर विश्वास न करें। (संशोधित खबर)