आगरा कॉलेज में बॉटनी-केमिस्ट्री विभाग ने जारी किया प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल, 26 और 29 मई को होंगी, अलग-अलग लैब में बनाए गए छह बैच  

आगरा। आगरा कॉलेज में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि बीएससी एवं एमएससी कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विभागों में संपन्न कराई जाएंगी।

May 23, 2026 - 18:56
 0
आगरा कॉलेज में बॉटनी-केमिस्ट्री विभाग ने जारी किया प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल, 26 और 29 मई को होंगी, अलग-अलग लैब में बनाए गए छह बैच   

प्राचार्य प्रोफेसर सी.के. गौतम के अनुसार B.Sc. द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी प्रायोगिक परीक्षा 29 मई 2026 को आयोजित होगी। वहीं M.Sc. अष्टम सेमेस्टर की बॉटनी प्रायोगिक एवं रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा 26 मई 2026 को संपन्न कराई जाएगी।

इसी क्रम में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा B.Sc. द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विद्यार्थियों को छह अलग-अलग बैचों में विभाजित किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार बैच-I की परीक्षा Lab-A में, बैच-II की परीक्षा Lab-B में, बैच-III की परीक्षा B.Sc. II Lab में, बैच-IV की परीक्षा M.Sc. Lab में, बैच-V की परीक्षा M.Sc. Final Lab में तथा बैच-VI की परीक्षा B.Sc. III Lab में आयोजित की जाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विभागों में ही कराई जाएंगी। प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।

SP_Singh AURGURU Editor