बुद्ध जयंती समारोहः सांस्कृतिक रंग और मेधावियों का सम्मान, देवी प्रसाद आजाद, बंशीधर राजोरिया, भरत सिंह पिप्पल को मरणोपरांत समाज रत्न सम्मान, पूर्व पार्षद धर्मवीर को भी समाज रत्न से सम्मानित किया गया

आगरा में बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों का अनूठा संदेश दिया। बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जहां पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकली, वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का सम्मान और बौद्ध रीति से विवाह जैसे आयोजनों ने समाज को नई दिशा दी।

May 3, 2026 - 21:35
 0
बुद्ध जयंती समारोहः सांस्कृतिक रंग और मेधावियों का सम्मान, देवी प्रसाद आजाद, बंशीधर राजोरिया, भरत सिंह पिप्पल को मरणोपरांत समाज रत्न सम्मान, पूर्व पार्षद धर्मवीर को भी समाज रत्न से सम्मानित किया गया
बुद्ध जयंती समारोह समिति के दूसरे दिन रविवार को हुए कार्यक्रम में समाज रत्न सम्मान प्राप्त करते धर्मवीर सिंह। साथ हैं समिति के पदाधिकारी।

आगरा। महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर भगवान बुद्ध के संदेशों का प्रसार किया।

दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा की आगरा शाखा द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समाज रत्न’ से विभूषित हुए समाज के योगदानकर्ता

समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीन दिवंगत महानुभावों को मरणोपरांत समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसे उनके परिजनों ने ग्रहण किया। ये हैं- स्व. बंशीधर राजोरिया (संस्थापक, बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति) । स्व. देवी प्रसाद आजाद (सरपंच, जाटव महापंचायत एवं संस्थापक भीम नगरी, आगरा)। स्व. भरत सिंह पिपल (पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक भीम नगरी, आगरा)।

इसके अतिरिक्त बसपा पार्षद दल के नेता रह चुके पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह को भी समाज में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए समाज रत्न से सम्मानित किया गया।

बौद्ध रीति से विवाह और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में बौद्ध परंपराओं के अनुसार एक विवाह भी संपन्न कराया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और उत्सवमय बना दिया।

इन गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर गुलाब चंद्र (एडीशनल कमिश्नर, जीएसटी आगरा), गोरेलाल जाटव, ब्लॉक प्रमुख इति सिंह, पार्षद मनोज कुमार और रजनी, अनिल सोनी, नेत्रपाल (पूर्व जज), सनेश पिपल (अध्यक्ष), धर्मवीर सिंह, प्रमोद वरुण, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव मनोहर बौद्ध, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आनंद आजाद, प्रेम कुमारी पिपल, रविकांत मुल्लाजी, बाबू बच्चू सिंह, मोहन सिंह वरुण, नरेंद्र सेहरा, सुशील कुमार, मनीष सोन, योगेश अंबेडकर, पीयूष कैन, मुकेश केन, सुनील सागर, चंद्र मोहन, अवधेश पिपल, विनोद मास्टर, संजय सविता, रवींद्र निम, सुरेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वरुण ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor