शिक्षक एमएलसी चुनाव का शंखनाद, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत; डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में जुटे दिग्गज

-आरके सिंह- बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को बरेली के आईएमए हॉल में आयोजित माध्यमिक प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई मंत्री, विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि एक मंच पर दिखाई दिए। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सदस्य विधान परिषद डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में हजारों शिक्षक मतदाताओं ने भाग लिया।

Jul 11, 2026 - 18:05
Jul 11, 2026 - 18:06
 0
शिक्षक एमएलसी चुनाव का शंखनाद, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत; डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में जुटे दिग्गज
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत करते एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों। साथ में हैं वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की।

मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सदस्य विधान परिषद डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और शिक्षकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि डॉ. हरी सिंह ढिल्लों ने विधान परिषद में हमेशा शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि वे एक बार फिर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजें।

इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल ने भी अपने संबोधन में डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सदस्य विधान परिषद डॉ. हरी सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने सदैव पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उन्होंने लगातार विधान परिषद में उठाई थी, जिसका परिणाम आज शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में मिला है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी नेतृत्व और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही शिक्षक मतदाताओं से एक बार फिर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक चुनाव एवं सम्मेलन के संयोजक तथा सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षक बंधुओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक एम.पी. आर्य, विधायक डी.सी. वर्मा, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी प्रीतपाल सिंह (बंटी ठाकुर), एलडीबी के उपसभापति रविन्द्र सिंह राठौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक हरिशंकर गंगवार, पूर्व शिक्षा निदेशक महेंद्र देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं शिक्षक चुनाव के संयोजकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह का स्वागत भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने किया। इस दौरान मंच पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor