बारिश की फुहारों में खिला दोस्ती और आत्मीयता का उत्सव, स्पाइसी शुगर ने बांटी मुस्कान की मिठास
आगरा। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच स्पाइसी शुगर संस्था ने आत्मीयता, दोस्ती और सकारात्मक सोच का खूबसूरत उत्सव सजाया। होटल हॉलीडे इन में आयोजित विशेष सभा “आओ एक-दूजे को जानें” में सदस्यों ने मनोरंजक खेलों, सवाल-जवाब और संवाद के माध्यम से एक-दूसरे को करीब से जाना। कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठिठोली, आत्मीय बातचीत और सम्मान समारोह ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर किया। बारिश के खुशनुमा मौसम के बीच आयोजित इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियों के जरिए सदस्यों ने अपनी रुचियों, व्यक्तित्व और विचारों को साझा किया। मजेदार सवालों और हल्के-फुल्के अंदाज में हुई चर्चाओं ने सभागार को ठहाकों और मुस्कान से भर दिया।
संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा,
“हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो। बात तब है जब हम में तुम हो, और तुम में हम हो।”
उन्होंने कहा कि जीवन में रिश्तों की मजबूती एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और सम्मान देने से आती है। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप आयोजित खेलों के माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे की पसंद, सोच और व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से समझा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी करने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से ‘स्टार ऑफ द मंथ’ का सम्मान रेणु लांबा और माला खेरा को प्रदान किया गया।
इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में भी सदस्यों को सम्मान मिला। शॉपिंग क्वीन – गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन – श्वेता, फैशन दीवा – पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब – शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन – रिम्पी, ड्रामा क्वीन – मंजरी, पॉजिटिव सोल – पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट – सिमरन और ऑलवेज स्माइलिंग – कोमिला धर घोषित की गईं।
समापन के अवसर पर पूनम सचदेवा ने सभी सदस्यों को स्वयं से प्रेम करने, अपने व्यक्तित्व का सम्मान करने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को स्वीकार करता है और खुश रहना सीखता है, तभी वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांट सकता है।
कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल, रानी, ऋचा, ऋतु और याशी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।