झूलेलाल जयंती का उत्सव: बॉलीवुड स्टार गुलशन ग्रोवर आएंगे, दिखेगा आस्था और संस्कृति का संगम
आगरा। शहर में झूलेलाल जयंती को लेकर इस बार उत्साह चरम पर है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और बॉलीवुड की चमक-दमक के संगम के साथ यह आयोजन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई, जिसमें फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया है।
झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में आगरा में इस वर्ष भव्य और आकर्षक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में 19 मार्च को एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आमंत्रण पत्र का औपचारिक विमोचन किया गया।
प्रेस वार्ता में शहर के गणमान्य नागरिक, सिंधी समाज के प्रतिनिधि और मीडिया के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष झूलेलाल जयंती को विशेष रूप से मनाने की योजना बनाई गई है, जिसमें भोगीपुरा, शाहगंज में होने वाले आयोजन में भजन-कीर्तन, भव्य झांकियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष विक्की बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे, जो आज शाम 7:30 बजे आगरा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सिंधी समाज और शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर संरक्षक रोहित श्रीवास्तव, संयोजक सुमित सतीजा, गौरव राजावत, घनश्याम मूलानी, योगेश सोनी, महामंत्री राजेश धनवानी, आकाश मूलानी, नारायण दास, उपाध्यक्ष जितेंद्र खुशलानी, अमित कुमार, प्रकाश बूलचंदानी, विक्रम भागवानी, मंत्री विक्की धनवानी, मनोज निर्मलानी, शोभराज, हितेश भोजवानी, यश असीजा, गौरव बूलचंदानी, मनोज अग्रवाल, सोनू गर्ग, सदस्य गुलशन मंगलानी, मुकेश मूलानी, मनीष सयानी, नवीन साधवानी, मोहित खेमलानी, शंकर धनवानी, सोनू केसवानी, हेमंत, नरेश खुशलानी, समीर चाहर, अजय खेमानी, अनिल वरजानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।