विजय शिवहरे के लगातार तीसरी बार भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर आगरा में पटाखे चलाकर जश्न मनाया गया, मिठाइयों और फूल-मालाओं से हुआ जोशीला स्वागत

आगरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय शिवहरे को लगातार तीसरी बार भाजपा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर आगरा सहित पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। हजारों कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विजय शिवहरे को शुभकामनाएं दीं।

Jun 25, 2026 - 21:24
 0
विजय शिवहरे के लगातार तीसरी बार भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर आगरा में पटाखे चलाकर जश्न मनाया गया, मिठाइयों और फूल-मालाओं से हुआ जोशीला स्वागत
भाजपा के प्रदेश मंत्री बनने पर विजय शिवहरे का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय शिवहरे को लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का परिणाम है। उनका अनुभव संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने विजय शिवहरे के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने का विश्वास व्यक्त किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिप्पल, महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह 'काका', यशपाल राणा, संजीव शर्मा, जिला मंत्री सौरभ गुप्ता (फिरोजाबाद), प्रवेश दीक्षित, लकी दीक्षित, धर्मेंद्र धाकड़, अमित शिवहरे, के.पी. इंदौलिया, प्रवेश ठाकुर, मनोज माहौर, ललित प्रजापति, गजाली, हिमांशु प्रजापति, अनुज दीक्षित, आदित्य उपाध्याय तथा दुर्गेश बघेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजय शिवहरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, प्रभावी और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

SP_Singh AURGURU Editor