उद्योग-व्यापार के लिए चैम्बर का बड़ा ब्लूप्रिंट: 35 प्रकोष्ठ, हेल्प डेस्क और ताज संरक्षित क्षेत्र की बंदिशें हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों से मांगा गया सहयोग, बिजली कनेक्शनों का मुद्दा भी उठा

आगरा। उद्योग और व्यापार को नई गति देने के उद्देश्य से नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॊमर्स ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है। मंगलवार को चैम्बर सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 35 प्रकोष्ठों के गठन, हेल्प डेस्क की शुरुआत और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि उद्यमियों और व्यापारियों के लिए चैम्बर के द्वार हमेशा खुले हैं और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।

Apr 21, 2026 - 19:05
 0
उद्योग-व्यापार के लिए चैम्बर का बड़ा ब्लूप्रिंट: 35 प्रकोष्ठ, हेल्प डेस्क और ताज संरक्षित क्षेत्र की बंदिशें हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों से मांगा गया सहयोग, बिजली कनेक्शनों का मुद्दा भी उठा
नेशनल चैंबर सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल और अन्य पदाधिकारी।

35 प्रकोष्ठों का गठन, समस्याओं के समाधान पर फोकस

अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए 35 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। सभी प्रकोष्ठ चेयरमैनों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्थानीय विभागों, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
उद्यमियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9368774368 भी शुरू किया गया है।

गैस कटौती पर चिंता, बिजली कनेक्शन की मांग

बैठक में गेल गैस द्वारा आपूर्ति में कटौती को लेकर चिंता जताई गई। अध्यक्ष ने मांग रखी कि उद्योगों को वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो।

ताज संरक्षित क्षेत्र की बंदिशों पर निर्णायक लड़ाई

चैम्बर ने ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटवाने के लिए जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया गया कि सामूहिक रूप से निर्णायक लड़ाई में चैंबर का साथ दें। साथ ही आगरा के औद्योगिक विकास पर चर्चा के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई।

ग्रेटर आगरा में उद्योगों के लिए भूमि का मुद्दा उठाया

चैम्बर ने ग्रेटर आगरा में उद्योगों के लिए आवंटित भूमि की जानकारी मांगते हुए मंडलायुक्त को पत्र भेजा है। श्रम कानूनों के सरलीकरण के लिए उपश्रमायुक्त से वार्ता करने की भी योजना बनाई गई है।

गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों पर जोर

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि व्हाइट कैटेगरी इंडस्ट्री जैसे आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर प्रभावी पहल करेगा।
इसके लिए ग्रेटर आगरा, यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर, न्यू दक्षिण बाईपास और प्रस्तावित लेदर पार्क क्षेत्र में ऐसे उद्योग स्थापित करने के सुझाव सरकार को भेजे गए हैं।

टैक्स और जीएसटी पर भी होगी बैठक

पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ चेयरमैन अमर मित्तल ने बताया कि जल्द ही सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
वहीं आयकर प्रकोष्ठ चेयरमैन अनिल वर्मा ने जानकारी दी कि 24 अप्रैल 2026 को आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्त द्वारा आउटरीच बैठक आयोजित होगी, जिसमें कर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

सिटी बस सेवा और गैस कनेक्शन पर पहल

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि ग्रीन गैस द्वारा 15 दिनों के भीतर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आगरा से खंदौली और आगरा से फरह के बीच सिटी बस संचालन के लिए नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है, जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।

दो माह में प्रकोष्ठ बैठकों का निर्देश

अध्यक्ष ने सभी प्रकोष्ठ चेयरमैनों से अपील की कि वे दो माह के भीतर अपनी-अपनी बैठकों का आयोजन कर उद्योगों और व्यापार की समस्याओं का समाधान करें।

बैठक में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नरिन्द्रर सिंह, श्रीकिशन गोयल, संजय गोयल, एस.एन. अग्रवाल, सचिन सारस्वत, प्रशांत जैन, अशी अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, देवेन्द्र गोयल, सुनील सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, चन्द्रवीर सिंह, अनुज अशोक, राकेश चौहान, अनिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, जयकिशन गुप्ता, प्रतिभा जिंदल, अशोक अरोरा, अनूप गोयल, सरजू बंसल, राजेन्द्र गर्ग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।