चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस में चीफ गेस्ट होंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आयोजन की तैयारियां शुरू

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 78वें स्थापना दिवस समारोह को इस बार ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 5 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले समारोह में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नई दिल्ली में चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए विशेष आयोजन समिति का गठन भी कर दिया है।

Jul 2, 2026 - 21:43
 0
चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस में चीफ गेस्ट होंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आयोजन की तैयारियां शुरू
नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर आमंत्रित करते नेशनल चैंबर के पदाधिकारी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्वीकार किया आमंत्रण

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें 5 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए बनी आयोजन समिति

मुख्य अतिथि की स्वीकृति मिलने के बाद चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने स्थापना दिवस समारोह को अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति का गठन किया।

समिति में पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा को चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को कन्वीनियर एवं कार्यक्रम संचालक तथा केशव दत्त गुप्ता को को-चेयरमैन बनाया गया है।

समिति में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

आयोजन समिति में पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य महेन्द्र सिंघल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, विकास मित्तल, अशोक गोयल, अखिल मोहन मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रशांत जैन, मनोज कुमार गुप्ता तथा हरिओम अग्रवाल को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल और अमर मित्तल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जल्द होगी समीक्षा बैठक

स्थापना दिवस समारोह समिति के चेयरमैन अनिल वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी ताकि आयोजन को यादगार बनाया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, स्थापना दिवस समारोह समिति के चेयरमैन अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल तथा आयोजन समिति के को-चेयरमैन केशव दत्त गुप्ता शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor