बच्चों ने रंगों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, टीम इंडिया राइजिंग के जागरूकता अभियान में प्राइमरी विद्यालय बुढ़ान सैयद में सेव वाटर-सेव अर्थ की गूंज, नारी शक्ति सम्मान से भावुक हुआ माहौल

आगरा। मदर्स डे के अवसर पर टीम इंडिया राइजिंग द्वारा प्राइमरी विद्यालय बुढ़ान सैयद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेव वाटर-सेव अर्थ और सेव ट्री विषयों पर बनाई गई रंग-बिरंगी चित्रकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

May 10, 2026 - 20:21
 0
बच्चों ने रंगों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, टीम इंडिया राइजिंग के जागरूकता अभियान में प्राइमरी विद्यालय बुढ़ान सैयद में सेव वाटर-सेव अर्थ की गूंज, नारी शक्ति सम्मान से भावुक हुआ माहौल
बुढ़ान सैयद प्राइमरी स्कूल में टीम इंडिया राइजिंग द्वारा रविवार को आयोजित किये गये कार्यक्रम की एक झलक।

अभियान का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह, रंगों और सकारात्मक संदेशों से सराबोर नजर आया।

बच्चों ने पेंटिंग्स के जरिए दिया संदेश

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। किसी ने जल संरक्षण का संदेश दिया तो किसी ने धरती और पेड़ों को बचाने की अपील की। बच्चों की रचनात्मकता और जागरूकता ने मौजूद लोगों को प्रभावित किया। विद्यालय की ओर से राजीव वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मदर्स डे पर नारी शक्ति का सम्मान

मदर्स डे के अवसर पर टीम इंडिया राइजिंग की महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान संगीता राठौर, तरंग त्रिपाठी, रेखा टंडानी, निशा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, नीतू सिंह, रजनी अग्रवाल, पूजा भौमिक, हर्षिका सिंह और रश्मि चोपड़ा को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान महिलाओं की समाज और परिवार में भूमिका को सराहा गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ नारी शक्ति का अभिनंदन किया।

युवा टीम ने बढ़ाया अभियान का उत्साह

अभियान में टीम इंडिया राइजिंग के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अमिताभ गुप्ता, उदित गर्ग, अमित कोहली, चतुर्भुज तिवारी, संदीप सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक सिंह, डॉ. मनोज राजपूत, सुनील बग्गा, दिलीप वर्मा, ऋषभ ठाकुर, सुन्दरलाल चेतवानी, राहुल कुमार, जीतू सोलंकी, विप्लव जैन, उमंग गुप्ता, अमित टंडानी और अवधेश उपाध्याय सहित कई युवा सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor