भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार का संकल्प: संस्कार भारती की नई महानगर कार्यकारिणी घोषित, राजीव द्विवेदी अध्यक्ष, ओम स्वरूप गर्ग महामंत्औरी र राजीव सिंघल कोषाध्यक्ष बनाये गये

आगरा। भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्कार भारती आगरा महानगर की वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी को अध्यक्ष, ओम स्वरूप गर्ग को महानगर महामंत्री तथा राजीव सिंघल को महानगर कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

May 13, 2026 - 20:02
May 13, 2026 - 20:04
 0
भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार का संकल्प: संस्कार भारती की नई महानगर कार्यकारिणी घोषित, राजीव द्विवेदी अध्यक्ष, ओम स्वरूप गर्ग महामंत्औरी र राजीव सिंघल कोषाध्यक्ष बनाये गये
राजीव द्विवेदी, ओम स्वरूप गर्ग और राजीव सिंघल।

श्री राम मंदिर, जयपुर हाउस में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुई सभा में प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि संस्कार भारती देश की कलाओं में भारतीय दृष्टि को पुष्पित, पल्लवित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा कला और साहित्य में बसती है और संस्कार भारती उसी चेतना को समाज में मजबूत करने का कार्य कर रही है।

सभा के दौरान प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने संस्कार भारती आगरा महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी को महानगर अध्यक्ष, ओम स्वरूप गर्ग को महानगर महामंत्री तथा राजीव सिंघल को महानगर कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा छीतरमल गर्ग को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, अनीता भार्गव, अशोक अग्रवाल सिल्वर, प्रो. बिन्दु अवस्थी, कवि अशोक गोयल और संजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्याम तिवारी, नीता गर्ग, सीए विवेक अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार और मीना अग्रवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न कला विधाओं के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की गई। इंजीनियर नीरज अग्रवाल को मंचीय कला संयोजक, नाट्यकर्मी उमाशंकर मिश्रा को नाटक विधा संयोजक, पंडित देवाशीष गांगुली को संगीत विधा संयोजक बनाया गया। डॉ. आभा सिंह को दृश्यकला विधा संयोजक तथा डॉ. एकता श्रीवास्तव को चित्रकला विधा संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। रश्मि सिंह को चित्रकला विधा सहसंयोजक घोषित किया गया।

साहित्य और काव्य क्षेत्र में प्रभुदत्त उपाध्याय को साहित्य विधा संयोजक, कवि अलका शर्मा को काव्य गोष्ठी संयोजक तथा एडवोकेट संजय कुमार को काव्य गोष्ठी सहसंयोजक बनाया गया। वहीं डॉ. रूपाली खन्ना को कैलीग्राफी संयोजक नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंजी. सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित बंसल, प्रदीप सिंघल, राकेश पाठक और अमित अग्रवाल को शामिल किया गया। इसके साथ ही कैप्टन प्रोफेसर नीलम कांत, डॉ. विनोद माहेश्वरी और डॉ. मीरा अग्रवाल को महाविद्यालय समन्वयक घोषित किया गया।

सभा में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और कला के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए युवा पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor