भक्ति, विधान और विश्वशांति का संगम: अष्टानिका महापर्व में सिद्धचक्र महामंडल विधान से धर्ममय हुआ आगरा

आगरा। अष्टानिका महापर्व के अवसर पर आगरा में जैन धर्म की परंपराओं, आस्था और विश्वशांति की भावना का भव्य संगम देखने को मिला। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान, घटयात्रा, पूजन-अर्चना और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें सकल जैन समाज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और मानव कल्याण की मंगल कामनाएं कीं।

Feb 24, 2026 - 21:31
 0
भक्ति, विधान और विश्वशांति का संगम: अष्टानिका महापर्व में सिद्धचक्र महामंडल विधान से धर्ममय हुआ आगरा
आवास विकास के सेक्टर स्थित जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तहत निकली घटयात्रा की एक झलक।

घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारम्भ

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर–7, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा आगरा में अष्टानिका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के प्रथम दिवस भव्य घटयात्रा का शुभारम्भ नारियल फोड़कर किया गया। यह यात्रा सेक्टर–7 जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सेक्टर–10, पुलिस चौकी सेक्टर–4 होते हुए सेक्टर–4 जैन मंदिर पर संपन्न हुई।

घटयात्रा में ढोल–नगाड़ों के साथ 108 कलश धारण किए महिलाओं का दल आगे चल रहा था। इन्द्र–इंद्राणियां सुसज्जित बग्गियों पर विराजमान रहीं। ध्वजारोहणकर्ता ओमप्रकाश जैन–लक्ष्मी जैन रहे। सौधर्म इन्द्र अशोक जैन–निर्मला जैन, ईशान इन्द्र प्रमोद जैन–मंजु जैन, माहेन्द्र इन्द्र गिरीश जैन–मालती जैन, सानत इन्द्र संजीव जैन–रेनू जैन, ब्रह्म इन्द्र अरुण जैन–रचना जैन, ब्रह्मोत्तर इन्द्र सतेंद्र जैन–मीना जैन, लान्तव इन्द्र डॉ. अतुल जैन–पिंकी जैन, महायज्ञनायक अंकित जैन–माधवी जैन, कुबेर इन्द्र सचिन जैन–मेघा जैन, चक्रवर्ती सुरेशचंद जैन–बीना जैन तथा श्रीपाल–मैना सुंदरी के रूप में राजकुमार जैन–सुलेखा जैन शामिल रहे।

बैंड की मधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बाल ब्रह्मचारी पीयूष शास्त्री जी ने धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न कराईं तथा ध्वजारोहण हीरालाल बैनाड़ा एवं अशोक जैन परिवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, महामंत्री विजय जैन निमोरब, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, महेशचंद जैन, अनिल आदर्श जैन, हेमा जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित शान्तिनाथ महिला मंडल, वधु मंडल एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल प्रातः 8:30 बजे से शान्तिधारा एवं विधान सम्पन्न होगा।

कमला नगर में सिद्धचक्र विधान का द्वितीय दिवस, भक्ति से सराबोर रहा वातावरण

कमला नगर के डी ब्लाक जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र विधान के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम की एक झलक।

आगरा–ग्रेटर कमला नगर जैन समाज एवं कमला नगर महिला मंडल के तत्वावधान में श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डी–ब्लॉक कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल विधानपूर्वक पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। मंत्रोच्चार, स्तुति-वंदनाओं और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलाचरण एवं भक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति की। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विश्व शांति, समाज की सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। समस्त मांगलिक क्रियाएँ पंडित राकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुईं।

इस अवसर पर मंगल प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, राकेश जैन बजाज, सुशील जैन, सुभाष जैन, जीवन जैन अहिंसा, विजय गोयल, अनिल रईस, अनिल जैन, नरेश जैन, रश्मि गोयल, शशि जैन, नीरू जैन, माधुरी जैन, वंदना जैन, अंकिता जैन सहित ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor