पुरुषोत्तम मास में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का संगम, मंदिरों और सामाजिक संस्थाओं के आयोजनों में उमड़ी आस्था
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की श्रृंखला निरंतर जारी है। विभिन्न मंदिरों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा भक्ति, सेवा, सत्संग, सुंदरकांड पाठ, कथा, उत्सव और मनोरथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं ठाकुरजी के विशेष उत्सव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया तो कहीं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव और सुंदरकांड पाठ में भक्तिभाव उमड़ पड़ा। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म, संस्कृति और सेवा का संदेश दिया।
श्रीमथुराधीश मंदिर में छोटी दीपावली का भव्य उत्सव, दीपों की आभा से जगमगाया मंदिर परिसर
आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री ठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में छोटी दीपावली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, सतरंगी पुष्पों एवं दीपों की पंक्तियों से सजाया गया।
मंगल आरती के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। ठाकुर श्री मथुराधीश जी का विशेष श्रृंगार कर सुंदर वस्त्र, आभूषण एवं पुष्पमालाएं धारण कराई गईं। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल एवं पारंपरिक व्यंजनों का विशेष भोग लगाया गया।
संध्या बेला में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मंदिर के महंत नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, गोपालदास अग्रवाल, प्रदीप कुमार गर्ग, साहिल, शुभम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रासलीला और कंस वध प्रसंग ने किया भावविभोर

प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह लीला की एक झलक।
आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिवस रासलीला, कंस वध एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
भागवताचार्य पूज्य श्री चैतन्य हरिचरत महाराज ने कहा कि रासलीला जीव और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है, जबकि कंस वध अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी जी की अटूट श्रद्धा और समर्पण ही भगवान की प्राप्ति का मार्ग है।
विवाह महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर मंगल गीतों, भजनों और जयघोष से गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर दिव्य उत्सव का आनंद लिया।
मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत रहे। दैनिक यजमान डॉ. संजीव नेहरू, निशी नेहरू, अपूर्व मित्तल, दिशा मित्तल, अरविंद गुप्ता एवं मनोज अग्रवाल रहे।
मंदिर महंत अनंत उपाध्याय एवं संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सप्तम दिवस द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का वर्णन होगा।
इस अवसर पर सुजाता अग्रवाल, नीलम गर्ग, पारुल गर्ग, ममता गोयल, रेणु गोयल, कुमकुम गोयल, निर्मल अग्रवाल, निशी नेहरू, सुषमा, ऋतु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सोहिल, अपूर्व मित्तल, दिशा मित्तल, अशोक अग्रवाल, मुकेश शर्मा, पंकज शास्त्री, योगेंद्र सिंघल, दीपक गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, आयुष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शाही खिचड़ी के राजभोग से रिझे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी, वैष्णव श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

आगरा। कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में पुरुषोत्तम मास मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत खिचड़ी उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य सेवाधिकारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय सेवा परंपरा में खिचड़ी उत्सव का विशेष महत्व है। सेवाधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी महाराज को विशेष श्रृंगार कर शुद्ध घी, केसर, काजू, बादाम, पिस्ता एवं किशमिश से निर्मित शाही खिचड़ी का राजभोग अर्पित किया गया।
मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि 17 मई से प्रारंभ हुआ मनोरथ महोत्सव 15 जून को संपन्न होगा।
आज के मुख्य चरण सेवक अशोक कुमार प्रजापति रहे। इस अवसर पर दीपक प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, सचेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, आदित्य, रानू, सागर, विशाल, गिरधारी, राहुल, हर्षुल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में खिचड़ी एवं प्रसादी वितरित की गई।
रामभक्ति के रंग में रंगा नवज्योति, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अग्रवाल सेवा सदन

कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भारत विकास परिषद नवज्योति द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपस्थित पदाधिकारी एवं श्रद्धालु।
आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भव्य श्री सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, गौरव बंसल, डॉ. अमित सिंघल, अजय शिवहरे, सीए दीपिका मित्तल, नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल एवं मंजू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि सुंदरकांड जीवन में साहस, आत्मविश्वास और समर्पण की प्रेरणा देता है। सचिव नितिन अग्रवाल ने पुरुषोत्तम मास में धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने समाज सेवा और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने की बात कही। महिला सहभागिता प्रमुख मंजू रजनीश गुप्ता ने धार्मिक आयोजनों को संस्कृति संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया।
इस अवसर पर संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, नीरज जैन, मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, डॉ. जूही सिंघल, निधि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मयंक जैन, अतुल मंगल, रिंकू वर्मा, संजय गोयल, जितेंद्र जैन, गौतम जैन, कल्पना अग्रवाल, नितांशी जैन, सोनल गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।