चैम्बर चुनाव की उलटी गिनती शुरू: 14 मार्च को अग्रवन में होगा मतदान, निष्पक्ष चुनाव को लेकर समिति सख्त
नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर चुनाव समिति ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। चैम्बर सभागार में चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 मार्च को होने वाले मतदान की व्यवस्थाओं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आगरा। चैम्बर सभागार में चुनाव समिति की बैठक चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा के वार्षिक चुनाव 2026-27 की तैयारियों और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैम्बर के वार्षिक चुनाव शनिवार 14 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित किए जाएंगे।
निष्पक्ष चुनाव को लेकर समिति संकल्पबद्ध
चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए समिति विशेष सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा कि कुछ सम्मानित सदस्य शहर से बाहर होने के कारण मतदान में शामिल नहीं हो पाएंगे, ऐसे सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
अग्रिम सूचना देने की अपील ताकि मताधिकार का दुरुपयोग न हो सके
उन्होंने बताया कि जो सदस्य मतदान के दिन शहर से बाहर रहेंगे, वे अपनी अग्रिम सूचना चैम्बर कार्यालय के ई-मेल office@ncicagra.in तथा व्हाट्सएप नंबर 9368774368 पर भेज दें, ताकि उनके मताधिकार का किसी प्रकार से गलत उपयोग न हो सके।
पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह
चुनाव समिति ने चैम्बर के सभी सदस्यों से मतदान के समय चैम्बर का आई कार्ड के साथ-साथ कोई अन्य मान्य पहचान पत्र भी साथ लाने का अनुरोध किया है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, चैम्बर अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के पदेन सदस्य संजय गोयल उपस्थित रहे।
चुनाव समिति ने भरोसा दिलाया कि चैम्बर के आगामी चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएंगे, जिससे संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और मजबूत होगी।