महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जयघोष
आगरा में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली यात्रा का पूरे शहर में जोरदार स्वागत हुआ। विभिन्न समाजों की सहभागिता और मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और सर्व समाज की सहभागिता ने बनाया आयोजन ऐतिहासिक
आगरा। आगरा में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान महर्षि परशुराम जी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। “जय परशुराम” के जयघोषों के बीच विप्रबंधु और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। करीब दो दर्जन आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा का शहरभर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ यमुना किनारा स्थित महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज से हुआ, जहां समिति के संरक्षक पं. किशन चंद शर्मा, पं. अशोक दीक्षित, संजय कप्तान, अध्यक्ष राजेश शर्मा, कॉर्डिनेटर जुगल किशोर शर्मा, महामंत्री दिलीप भारद्वाज और कोषाध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
शोभायात्रा यमुना किनारे से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी, भैरों बाजार, कचहरी घाट, रावतपाड़ा, किनारी बाजार, फुलट्टी बाजार, धूलियागंज, मेनागेट पथवारी होते हुए बेलनगंज पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।
संयोजक जुगल किशोर शर्मा के अनुसार शोभायात्रा की अगुवाई ढोल-नगाड़ों के साथ ध्वज पताका लिए स्वयंसेवकों ने की, जो घोड़ों और ऊंटों के साथ चल रहे थे। इटावा से आए कलाकारों ने विशेष आकर्षण बढ़ाया। शोभायात्रा में सिद्धि विनायक भगवान गणेश, तांडव करते महादेव, राधा-कृष्ण, बांके बिहारी, जगन्नाथ जी, गोवर्धन महाराज, रामलला, श्रीनाथजी सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक झांकियां शामिल रहीं। अंत में भगवान परशुराम भव्य डोले पर विराजमान होकर अलौकिक छटा बिखेरते नजर आए।
महामंत्री दिलीप भारद्वाज ने बताया कि मार्ग में अनेक स्थानों पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और विप्र समाज के लोगों का सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी मुकुल जमदग्नि ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कोषाध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल सभी विप्रजन और अन्य समाज के लोगों का तिलक, पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा प्रभारी कमल शर्मा के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था संभाली गई। एटा से आए काली मां के अखाड़े, राधा-कृष्ण महारास और अघोरी स्वरूप की जीवंत झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य डोले के प्रभारी धीरज शर्मा रथ पर सवार रहे।
ये रहे शामिल
शोभायात्रा में मनोज पाण्डे, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा (एड.), दीपक वल, ललित चतुर्वेदी, रूपचंद शर्मा, नवीन पाराशर, रविमोहन तिवारी, पवल तिवारी, विष्णु मामा, संजय वरदान, राहुल मुदगल, अनुराग चतुर्वेदी (पार्षद), अनुज शर्मा (पार्षद), गौरव शर्मा (पार्षद), हर्षित शर्मा (पार्षद), राजकुमार पश्चिक, संदेश शर्मा, अन्नू दुबे, सुशील शर्मा, बल्लू पालीवाल, नवीन गौतम, सुनील पाराशर, प्रमोद सारस्वत, पंकज राज सारस्वत, राजेश दीक्षित, राधे श्रोत्रिय, धीरज शर्मा, आनंद तिवारी, विष्णु पचौरी, चेतन दीक्षित, अरविंद पांडे, धीरेन्द्र उपाध्याय, सुनील शुक्ला, देवेश शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश रावत, राजू लवानिया, पंकज शर्मा, लाला गौरव शर्मा, सतीश चंद शर्मा, सत्यप्रकाश गौतम, विनय शर्मा, दिलीप शर्मा, दद्दा पाठक, ऋतुराज दुबे, हरीकांत पाराशर, मनीष भारद्वाज, मनोज मुद्गल, संजीव भारद्वाज, कृष्णा शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, प्रकाश वशिष्ठ, श्याम उपाध्याय, रामानंद दीक्षित, राजीव शर्मा, पपिया पंडित, नवीन भारद्वाज, दीपू तिवारी, मनीष शर्मा, कमल शर्मा, हरेश पाठक, योगेश मुद्गल, संदीप शर्मा, निक्कू श्रोत्रिया, अनुज शर्मा, राम आशीष शर्मा, सौरभ पांडे, भिवानु गोस्वामी, लालू पंडित, बसंत कान्त शर्मा, भरत उपाध्याय, लखन उपाध्याय, मयंक गोस्वामी, विनोद गोयल, शिवांकर शर्मा, योगेश दीक्षित (एड.), राजीव तिवारी, अमित गोस्वामी, शैलेन्द्र शुक्ला, अनमोल भारद्वाज, सुरेश शर्मा, पवन समाधिया, अरविंद पचौरी, राघवेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, धीरज शुक्ला, सुनीत शर्मा, रोमी पंडित, मोनू शर्मा, देवेन्द्र उपाध्याय, अमन गौतम (एड.), श्रेयांश गौतम, वैभव गौतम सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला वर्ग में ममता शर्मा, चेतन शर्मा, ममता भारद्वाज, रुपाली दीक्षित, शशि तिवारी, प्रवीणा पालीवाल, कंचन पाठक, रमा पचौरी, बबीता पाठक, नीतू शर्मा, करिश्मा गोस्वामी, चंचल पाराशर, रेखा गोस्वामी, मीना पाठक, मोनिका शर्मा, पारुल शर्मा, संतोष शर्मा, वंदना मिश्रा, लक्ष्मी लवानिया, नीलम चतुर्वेदी, उषा शर्मा, निशा दुबे, प्रीति मिश्रा, रेखा शर्मा, बेबी रावत, सुमन दीक्षित, रेनू शर्मा, मेघा कौशिक, अनीता पाठक, अंजली शर्मा, शालू शर्मा, वर्षा शर्मा, नंदनी शर्मा, वीना कौशिक, मीरा शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, पूजा शर्मा, भावना मिश्रा, अंजु शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।