दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आगरा। उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा अवसर सामने आया है। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआईI) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। संस्थान, जो देश के प्रमुख ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ में गिना जाता है, ने इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एडमिशन को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा भी तेज होने की संभावना है।
सात फैकल्टी में मिलेगा व्यापक विकल्प
डीईआई अपने सात प्रमुख फैकल्टी- आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, साइंस, सोशल साइंसेज और डीईआई होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल/इंटीग्रेटेड मेडिसिन (आयुष) के माध्यम से व्यापक शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध कराता है। इसके अलावा टेक्निकल कॉलेज और विभिन्न सर्टिफिकेट स्तर के मॉड्यूलर प्रोग्राम भी संस्थान की विशेषता हैं, जो छात्रों को स्किल आधारित शिक्षा प्रदान करते हैं।
आवेदन की समय-सीमा घोषित, चूक का मतलब मौका हाथ से जाना
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अलग-अलग प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। ये हैं- यूजी/डिप्लोमा कोर्स (B.Tech, B.Arch, B.F.A., B.Voc. सहित): 5 जून 2026, पीजी/प्रोफेशनल कोर्स (B.Ed., M.Ed., M.Voc. व अन्य PG/PG डिप्लोमा): 5 जून 2026, वोकेशनल सर्टिफिकेट/मॉड्यूलर प्रोग्राम: 10 जुलाई 2026 नियत की गई है।
नोट: वोकेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जून 2026 से शुरू होंगे।
ऑनलाइन आवेदन ही एकमात्र विकल्प
संस्थान ने साफ किया है कि सभी आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रॉस्पेक्टस भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसमें कोर्स, पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है।
संपर्क और सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी संस्थान से सीधे संपर्क कर सकते हैं-
संस्थान की वेबसाइट: www.dei.ac.in
ईमेल: admission-information@dei.ac.in, फोन: (0562) 2570372
टेक्निकल कॉलेज हेल्पलाइन: 8791796689
DEP संपर्क: 9084660724
पता: रजिस्ट्रार, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, दयालबाग, आगरा – 282005