दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से रौंदा,   आईपीएल में किया जीत से किया शानदार आगाज

 दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल में धमाकेदार आगाज किया। एलएसजी की ओर से रखे गए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।

Apr 1, 2026 - 23:28
 0
दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से रौंदा,   आईपीएल में किया जीत से किया शानदार आगाज


नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।  लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवरों में मात्र 141 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली की इस जीत पर फिनिशिंग टच समीर रिजवी ने दिया, जिन्होंने अब्दुल समद की गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़कर स्टाइल में मैच को खत्म किया। इस आरामदायक जीत के साथ दिल्ली ने सीजन का शानदार आगाज किया है।
 
दोनों ही टीमें आज अपने कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को श्रीलंकाई जादुई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की कमी खलेगी, जो नीलामी में खरीदे जाने के बाद अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की चोट ने बड़ा झटका दिया है।

स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान दक्षिण अफ्रीकी रफ्तार के सौदागर लुंगी एनगिडी के हाथों में होगी। उनका साथ देने के लिए टीम में मुकेश कुमार और यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी. नटराजन मौजूद हैं। हालांकि, सबकी नजरें जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए सितारे आकिब नबी डार पर होंगी, जिन्हें काफी ‘हाइली रेटेड’ माना जा रहा है।